iOS 18: अब हिंदी में बात करेगी सिरी, भारतीय यूजर्स को मिलेंगे ये खास फीचर्स, खासतौर पर किए गए हैं डिजाइन
यूजर्स सिरी को अलार्म और टाइमर सेट करने, एप लॉन्च करने या म्यूजिक प्ले करने के लिए अंग्रेजी, बंगाली, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, तमिल और तेलुगु में कमांड दे सकेंगे। सिरी अब हिंदी के सवालों के भी जवाब देगी और आप इसे कई भारतीय भाषाओं में इस्तेमाल कर सकेंगे।

विस्तार
एपल का iOS 18 जल्द ही रिलीज होने वाला है। फिलहाल बीटा डेवलपर प्रीव्यू रिलीज किया गया है। iOS 18 के फीचर्स के बारे में तो आपको जानकारी होगी ही लेकिन यदि आप शायद ही उन फीचर्स के बारे में जानते होंगे जिन्हें खासतौर पर भारतीय यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। iOS 18 के साथ एपल ने भारतीय यूजर्स के लिए कुछ खास फीचर्स दिए हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में....
भारतीय यूजर्स के लिए iOS 18 के लिए इंडियन फॉन्ट मिलेंगे। इसके अलावा इंडियन लैंग्वेज इनपुट भी मिलेगा। सिरी अब भारतीय भाषा को भी सपोर्ट करेगी जो कि iOS में अब तक का सबसे बड़ा अपडेट है।
लॉक स्क्रीन और कॉन्टेक्ट पोस्टर को 12 भाषाओं में कस्टमाइज किया जा सकेगा जिनमें अरबी, अरबी इंडिक, बांग्ला, देवनागरी (हिंदी), गुजराती, गुरमुखी, कन्नड़, मलयालम, मैतेई, ओड़िया, तेलुगू जैसी भाषाएं शामिल हैं। इसके अलावा iOS 18 के साथ भारतीय अंग्रेजी में लाइव वॉयसमेल ट्रांस्क्रिप्शन मिलेगा। iOS 18 के साथ लाइव कॉलर आईडी और स्मार्ट कॉल हिसट्री भी मिलेगी। डुअल सिम के साथ कई तरह की डिजाइन मिलेगी जिनमें सिम स्विच री-डिजाइन भी शामिल है। इसे आप कंट्रोल सेंटर से कस्टमाइज कर सकेंगे।
- Apple AI: फ्री नहीं होगा एपल की डिवाइस में एआई का इस्तेमाल, सब्सक्रिप्शन लाने की तैयारी कर रही कंपनी
- साइबर ठगी के इस तरीके से रहें सतर्क, नहीं तो हो जाएगी बड़ी मुसीबत
- Tech News: YouTube में आ रहा है नया फीचर, क्रिएटर्स हो जाएंगे खुश
- New Launch: GPT-4o के साथ लॉन्च हुआ दुनिया का पहला स्मार्ट ग्लास, जेमिनी भी करेगा सपोर्ट