New Launch: GPT-4o के साथ लॉन्च हुआ दुनिया का पहला स्मार्ट ग्लास, जेमिनी भी करेगा सपोर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 01 Jul 2024 04:23 PM IST
सार

Solos AirGo Vision को इसी महीने के अंत तक बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा। इस डिवाइस की मदद से यूजर जब किसी फोटो को क्लिक करेंगे तो जीपीटी और जेमिनी जैसे AI टूल उसके बारे में यूजर को बताएंगे।

विज्ञापन
Solos AirGo Vision Smart Glasses With GPT 4o and Google Gemini Unveiled
Solos AirGo Vision - फोटो : Solos

    विस्तार

    हॉन्गकॉन्ग की कंपनी Solos ने अपने नए स्मार्ट ग्लास Solos AirGo Vision को लॉन्च किया है। Solos AirGo Vision दुनिया का पहला ऐसा स्मार्ट ग्लास है जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सपोर्ट है। Solos AirGo Vision के साथ GPT-4o के अलावा गूगल जेमिनी का भी सपोर्ट है। ये एआई टूल Solos AirGo Vision के यूजर्स को विजन आधारित फीचर्स देंगे।

    Solos AirGo Vision को इसी महीने के अंत तक बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा। इस डिवाइस की मदद से यूजर जब किसी फोटो को क्लिक करेंगे तो जीपीटी और जेमिनी जैसे AI टूल उसके बारे में यूजर को बताएंगे। एआई टूल उस फोटो के आसपास, लोकेशन आदि के बारे में डीटेल में जानकारी देगे।

    विज्ञापन

    Solos AirGo Vision स्मार्ट ग्लास के राइट फ्रेम में कैमरा है। ऐसे ही कैमरा Ray-Ban Meta स्मार्ट ग्लास में है, लेकिन मेटा के स्मार्ट ग्लास में एआई टूल का सपोर्ट नहीं है। कैमरे की मदद से आप फोटो क्लिक कर सकेंगे और वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें