Apple AI: फ्री नहीं होगा एपल की डिवाइस में एआई का इस्तेमाल, सब्सक्रिप्शन लाने की तैयारी कर रही कंपनी
कंपनी अपनी डिवाइस के एआई फीचर को मोनेटाइज करेगी और इस फीचर को नए नाम "Apple Intelligence+" के साथ पेश किया जाएगा। ब्लूमबर्ग ने मार्क गुरमैन के हवाले से खबर दी है। मार्क गुरमैन एपल के बारे में सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

विस्तार
एपल ने हाल ही में iOS 18 के साथ एआई का सपोर्ट दिया है, हालांकि आईओएस 18 का अपडेट अभी तक सभी के लिए रिलीज नहीं हुआ है। फिलहाल डेवलपर प्रीव्यू जारी किया गया है। एपल की डिवाइस में एआई को लेकर यूजर्स तो खुश हैं, लेकिन अब नई खबर को पढ़कर दुखी हो सकते हैं। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि कंपनी एआई फीचर्स के इस्तेमाल के लिए सब्सक्रिप्शन मॉडल लाने पर विचार कर रही है।
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी अपनी डिवाइस के एआई फीचर को मोनेटाइज करेगी और इस फीचर को नए नाम "Apple Intelligence+" के साथ पेश किया जाएगा। ब्लूमबर्ग ने मार्क गुरमैन के हवाले से खबर दी है। मार्क गुरमैन एपल के बारे में सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि एआई फीचर पेड करने के बाद यूजर्स को कुछ नए फीचर्स भी मिलेंगे जो कि एक्सक्लूसिव होंगे। एपल ने पहले ही कंफर्म कर दिया है कि उसके एडवांस एआई फीटर्स एपल इंटेलिजेंस के नाम से जाने जाएंगे। इन एआई फीचर्स तो खासतौर पर iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max के लिए पेश किया जाएगा।
- Circle to Search: सर्किल टू सर्च के लिए आया नया अपडेट, अब क्यूआर कोड भी करेगा स्कैन
- साइबर ठगी के इस तरीके से रहें सतर्क, नहीं तो हो जाएगी बड़ी मुसीबत
- Tech News: YouTube में आ रहा है नया फीचर, क्रिएटर्स हो जाएंगे खुश
- New Launch: GPT-4o के साथ लॉन्च हुआ दुनिया का पहला स्मार्ट ग्लास, जेमिनी भी करेगा सपोर्ट