Internet Addiction: इंटरनेट की लत से दिमाग में हो सकता है 'केमिकल लोचा', हैरान करने वाली है यह रिपोर्ट
इंटरनेट हमारे सोचने के, रहने के तरीके भी बदल रहा। इसके अलावा कई ऐसी भी चीजें हैं जिनमें इंटरनेट की दखल-अंदाजी हो रही है। एक सर्वे में कहा गया है कि इंटरनेट की लत से हमारे दिमाग पर भी गहरा असर हो रहा है और यह हमारे खाने की आदत को भी प्रभावित कर रहा है।

विस्तार
आज जिस हाथ में स्मार्टफोन है वहां इंटरनेट की पहुंच है। आज अधिकतर काम इंटरनेट के जरिए हो रहे हैं। इंटरनेट ने हमारे काम को तो आसान कर ही दिया है लेकिन यह हमारे जीने के तरीके को भी बदल रहा है। इंटरनेट हमारे सोचने के, रहने के तरीके भी बदल रहा। इसके अलावा कई ऐसी भी चीजें हैं जिनमें इंटरनेट की दखल-अंदाजी हो रही है। एक सर्वे में कहा गया है कि इंटरनेट की लत से हमारे दिमाग पर भी गहरा असर हो रहा है और यह हमारे खाने की आदत को भी प्रभावित कर रहा है।
पहली बार नहीं है जब इंटरनेट की लत को लेकर बातें हो रही हैं। हम सब जानते हैं कि लंबे समय तक मोबाइल, सोशल मीडिया और इंटरनेट पर समय बिताना हमारे के लिए हानिकारक है, बावजूद इसके हम संभल नहीं रहे हैं। यह कितना ज्यादा नुकसानदायक है इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि हमारे शरीर को भी प्रभावित कर रहा है।
हालिया सर्वे में कहा गया है कि इंटरनेट की लत हमारे नींद को प्रभावित करता है, खाने की आदत को बदल रहा है और इसके अलावा यह हमारे दिमाग को भी प्रभावित कर रहा है जिससे सोचने की क्षमता प्रभावित हो रही है। इंटरनेट की लत से लोगों में सोचने की क्षमता खत्म हो रही है। हम कोई निर्णय ढंग से नहीं ले पाते हैं। इंटरनेट का सबसे ज्यादा प्रभाव बच्चों और किशोरों के विकासशील मस्तिष्क पर पड़ रहा है।
- Google Maps: गूगल मैप्स अब स्टोर नहीं करेगा यूजर की हिस्ट्री, आ रहा नया अपडेट
- iPhone: आईफोन में मिलते हैं ये कमाल के फीचर्स, जान गए तो मुश्किल स्थिति में नहीं होगी परेशानी
- काम की बात: फोन के बार-बार हैंग होने से हैं परेशान तो जानें समाधान, ये टिप्स आएंगे काम
- UPI स्कैम को लेकर हैं चिंतित, ये पांच टिप्स आएंगे काम