काम की बात: फोन के बार-बार हैंग होने से हैं परेशान तो जानें समाधान, ये टिप्स आएंगे काम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 05 Jun 2024 05:20 PM IST
सार

वैसे तो फोन के हैंग होने के बहुत सारे कारण होते हैं, लेकिन कुछ मामलों में आप फोन हैंग की समस्या को आसानी से दूर कर सकते हैं। आइए इसका तरीका जानते हैं...

विज्ञापन
If you are troubled by phone hanging repeatedly then know the solution
Mobile Tips - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    आज लगभग सभी लोगों के पास स्मार्टफोन है और इन स्मार्टफोन का इस्तेमाल लोग अपने-अपने तरीके से कर रहे हैं। मोबाइल के साथ एक बड़ी समस्या यह है कि इस्तेमाल के कुछ दिन बाद वह बार-बार हैंग होने लगता है। वैसे तो फोन के हैंग होने के बहुत सारे कारण होते हैं, लेकिन कुछ मामलों में आप फोन हैंग की समस्या को आसानी से दूर कर सकते हैं। आइए इसका तरीका जानते हैं...

    • फोन को रीस्टार्ट करें- सबसे पहले, फोन को रीस्टार्ट करें। इससे मेमोरी क्लियर हो जाती है और सिस्टम को रीसेट करने में मदद मिलती है।
    • सिस्टम और एप अपडेट करें- सुनिश्चित करें कि आपके फोन का ऑपरेटिंग सिस्टम और सभी एप्स लेटेस्ट वर्जन पर हैं। अपडेट्स में बग फिक्स और परफॉर्मेंस इम्प्रूवमेंट होते हैं।
    • अनावश्यक एप्स को अनइंस्टॉल करें- जिन एप्स का आप इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, उन्हें अनइंस्टॉल करें। यह मेमोरी और स्टोरेज को फ्री करने में मदद करेगा।
    • स्टोरेज स्पेस चेक करें- फोन की स्टोरेज स्पेस चेक करें। अगर स्टोरेज फुल हो रहा है तो कुछ फाइल्स, फोटोज, वीडियोज को डिलीट करें या बाहरी स्टोरेज में ट्रांसफर करें।
    • कैश क्लियर करें- ऐप्स के कैशे डेटा को क्लियर करें। आप सेटिंग्स में जाकर "Storage" -> "Cached data" को सेलेक्ट करके कैश क्लियर कर सकते हैं।
    • फैक्ट्री रिसेट करें- अगर सारे उपायों के बाद भी मामला बन नहीं रहा है तो फोन को फैक्ट्री रिसेट करें। इसे करने से पहले सभी महत्वपूर्ण डाटा का बैकअप लें। सेटिंग्स में जाकर "System" -> "Reset" -> "Factory data reset" का विकल्प चुनें।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें