इंस्टाग्राम IGTV लॉन्च होते ही मार्क जुकरबर्ग ने 1 दिन में कमाए 8,000 करोड़

गुरुवार को इंस्टाग्राम ने यूट्यूब को टक्कर देने के लिए अपना नया वीडियो ऐप IGTV लॉन्च किया। इस टीवी के जरिए अब आप 60 सेकेंड नहीं, बल्कि 60 मिनट का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर सकेंगे। इंस्टाग्राम के आईजीटीवी के लॉन्चिंग के साथ ही एक ही झटके में फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति 8,000 करोड़ रुपये बढ़ गई। बता दें कि फोटो शेयर साइट/ऐप इंस्टाग्राम फेसबुक के स्वामित्व में ही है।
दुनियाभर के अरबपतियों के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी अरबपति की संपत्ति एक दिन में इतना इजाफा हुआ है। दरअसल इंस्टाग्राम के आईजीटीवी के लॉन्चिंग के साथ ही फेसबुक के शेयर की कीमतों में 2.3 प्रतिशत का इजाफा हुआ जिसे कारण मार्क जुकरबर्ग को 117 करोड़ डॉलर यानी करीब 8,000 करोड़ का फायदा हुआ।
ये भी पढ़ेंः इंस्टाग्राम पर शेयर कर सकेंगे 1 घंटे का वीडियो, यूट्यूब को मिलेगी टक्कर
आपको याद दिला दें कि मई 2012 में फेसबुक ने जब अपना आईपीओ शुरू किया था उस समय भी फेसबुक के शेयर में 428% से ज्यादा का इजाफा हुआ था और इसका फायदा मार्क जुकरबर्ग को यह हुआ कि वे 77 बिलियन डॉलर के साथ अमेरिका के पांचवे सभी धनी व्यक्ति बन गए।
बता दें कि इंस्टाग्राम के फाउंडर और सीईओ केविन सिस्ट्रोम भी एक अरबपति हैं जिनकी संपत्ति 1.67 बिलियन डॉलर है। फेसबुक ने 2012 में इंस्टाग्राम को 1 बिलियन डॉलर में खरीदा था, उस समय इंस्टाग्राम के यूजर्स की संख्या 30 मिलियन थी।