भारतीय यूजर्स वीडियो देखने के लिए हर महीने 11GB डाटा करते हैं खर्च : रिपोर्ट
- नोकिया ने डाटा की खपत को लेकर जारी की रिपोर्ट
- भारतीय यूजर्स एक महीने में 11 जीबी डाटा करते हैं खर्च
- वीडियो स्ट्रीमिंग ओवर-द-टॉप (ओटीटी) प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा

विस्तार
सस्ते प्रीपेड प्लान और स्मार्टफोन की वजह से आज भारत में लोग सबसे ज्यादा इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि लोग एक महीने में वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और लाखों एप्स पर करीब 11 जीबी डाटा खर्च कर देते हैं। इतना ही नहीं लोग अपना सबसे ज्यादा समय व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम जैसे एप्स पर बिताते हैं। इंटरनेट यूसेज और डाटा के आंकड़े की जानकारी नोकिया की तरफ से जारी एक रिपोर्ट से मिली है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि 2019 में ओवरऑल डाटा ट्रैफिक और 4जी नेटवर्क के उपयोग में करीब 47 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
नोकिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 3जी डाटा के ट्रैफिक में करीब 30 फीसदी तक की गिरावट आई है। वहीं, कंपनी के सीएमओ अमित मारवाह का कहना है कि 4जी एवरेज मंथली डाटा यूसेज दिसंबर में 11 जीबी के साथ सबसे ज्यादा रहा है। इस यूसेज में 16 फीसदी बढ़ोतरी देखने को मिली है। उन्होंने आगे कहा है कि 4जी डाटा के उपयोग में बढ़त इसलिए हुई है, क्योंकि बाजार में प्रीपेड प्लान कम कीमत में उपलब्ध हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत डाटा कंजम्पशन के मामले में चीन, अमेरिका, फ्रांस, साउथ कोरिया, स्पेन और जर्मनी से बहुत आगे है। भारतीय यूजर्स एक जीबी डाटा के जरिए एक बार में 200 गानें सुनने के साथ एक घंटे तक एचडी क्वालिटी में वीडियो देख सकते हैं।
- Vodafone-Idea यूजर्स के लिए बुरी खबर, 1 अप्रैल से बढ़ सकती है कॉल और डाटा की दरें
- टैली ने लॉन्च किया Tally Release 6.6, बिना इंस्टॉल किए कर सकेंगे इस्तेमाल
- एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने 2,50,000 बैंकिंग केंद्रों पर शुरू की एईपीएस सेवा
- Xiaomi मेक इन इंडिया को देगी बढ़ावा, अपने स्मार्टफोन में इसरो की तकनीक का करेगी इस्तेमाल