भारतीय यूजर्स वीडियो देखने के लिए हर महीने 11GB डाटा करते हैं खर्च : रिपोर्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 28 Feb 2020 10:51 AM IST
सार
विज्ञापन
indian users use 11 gb data every month nokia report reveals
smartphone - फोटो : demo pic

    विस्तार

    सस्ते प्रीपेड प्लान और स्मार्टफोन की वजह से आज भारत में लोग सबसे ज्यादा इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि लोग एक महीने में वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और लाखों एप्स पर करीब 11 जीबी डाटा खर्च कर देते हैं। इतना ही नहीं लोग अपना सबसे ज्यादा समय व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम जैसे एप्स पर बिताते हैं। इंटरनेट यूसेज और डाटा के आंकड़े की जानकारी नोकिया की तरफ से जारी एक रिपोर्ट से मिली है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि 2019 में ओवरऑल डाटा ट्रैफिक और 4जी नेटवर्क के उपयोग में करीब 47 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

    नोकिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 3जी डाटा के ट्रैफिक में करीब 30 फीसदी तक की गिरावट आई है। वहीं, कंपनी के सीएमओ अमित मारवाह का कहना है कि 4जी एवरेज मंथली डाटा यूसेज दिसंबर में 11 जीबी के साथ सबसे ज्यादा रहा है। इस यूसेज में 16 फीसदी बढ़ोतरी देखने को मिली है। उन्होंने आगे कहा है कि 4जी डाटा के उपयोग में बढ़त इसलिए हुई है, क्योंकि बाजार में प्रीपेड प्लान कम कीमत में उपलब्ध हैं।

    विज्ञापन

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत डाटा कंजम्पशन के मामले में चीन, अमेरिका, फ्रांस, साउथ कोरिया, स्पेन और जर्मनी से बहुत आगे है। भारतीय यूजर्स एक जीबी डाटा के जरिए एक बार में 200 गानें सुनने के साथ एक घंटे तक एचडी क्वालिटी में वीडियो देख सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें