AWACS: किसी देश के लिए आसमानी आंख है यह विमान, जानें कैसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी
AWACS का पूरा नाम है Airborne Warning and Control System, जिसे हिंदी में हवाई चेतावनी और नियंत्रण प्रणाली कहा जाता है। यह एक विशेष प्रकार का सैन्य विमान होता है, जो हवा में उड़ते हुए किसी भी क्षेत्र की सतत निगरानी करता है।

विस्तार
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। भारतीय सेना हर मोर्चे पर पाकिस्तान की नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इसी बीच खबर है कि भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के एक AWACS (एयरबोर्न वॉर्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम) विमान को मार गिराया है, हालांकि भारतीय सेना की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और ना ही अमर उजाला इसकी पुष्टि करता है लेकिन यह समझना जरूरी है कि आखिर यह टेक्नोलॉजी कैसे काम करती है और AWACS किसी भी देश की हवाई निगरानी और युद्ध क्षमताओं में रीढ़ की हड्डी के समान कैसे होता है। आइए समझते हैं...
AWACS का पूरा नाम है Airborne Warning and Control System, जिसे हिंदी में हवाई चेतावनी और नियंत्रण प्रणाली कहा जाता है। यह एक विशेष प्रकार का सैन्य विमान होता है, जो हवा में उड़ते हुए किसी भी क्षेत्र की सतत निगरानी करता है। AWACS विमान में एक शक्तिशाली रडार सिस्टम होता है जो सैकड़ों किलोमीटर की दूरी तक दुश्मन के लड़ाकू विमानों, ड्रोन, मिसाइलों या अन्य सैन्य गतिविधियों का पता लगा सकता है।
यह विमान न केवल जानकारी इकट्ठा करता है, बल्कि युद्ध क्षेत्र में अपनी वायुसेना के लड़ाकू विमानों को निर्देशित भी कर सकता है यानी यह एक "हवाई कमांड सेंटर" की भूमिका निभाता है। AWACS विमान में एक गोल आकार का रडार लगा होता है। इसी के जरिए ऐसे विमानों की पहचान भी होती है।
- WhatsApp: एक साथ आ रहे कई सारे फीचर्स, अब कायदे से होगा AI का इस्तेमाल
- Gemini App: एपल एप स्टोर पर आया जेमिनी एप, अब आईपैड वाले भी कर सकते हैं इस्तेमाल
- Indo-Pak Conflict: गुजरात के हजीरा पोर्ट पर नहीं हुआ है कोई हमला, फर्जी है वायरल हो रहा वीडियो
- Samsung Galaxy F56 5G: भारत में लॉन्च हुए सैमसंग का नया स्मार्टफोन, स्लिम डिजाइन के साथ मिलेंगे तीन रियर कैमरे