Samsung Galaxy F56 5G: भारत में लॉन्च हुए सैमसंग का नया स्मार्टफोन, स्लिम डिजाइन के साथ मिलेंगे तीन रियर कैमरे
Samsung Galaxy F56 5G के साथ स्लिम डिजाइन और तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें Exynos 1480 प्रोसेसर के साथ 8GB रैम और 6.7 इंच की डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। Samsung ने इस फोन के साथ 6 साल तक एंड्रॉयड अपग्रेड का वादा किया है।

विस्तार
Samsung ने एफ सीरीज के तहत भारत में अपने नए फोन Samsung Galaxy F56 5G को लॉन्च कर दिया है। Samsung Galaxy F56 5G के साथ स्लिम डिजाइन और तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें Exynos 1480 प्रोसेसर के साथ 8GB रैम और 6.7 इंच की डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। Samsung ने इस फोन के साथ 6 साल तक एंड्रॉयड अपग्रेड का वादा किया है।
इसकी शुरुआती कीमत 25,999 रुपये रखी गई है, जो 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। वहीं, 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये है। यह कीमतें बैंक डिस्काउंट के साथ हैं, जिसमें 2,000 रुपये की छूट शामिल है। Samsung ने इस फोन को ग्रीन और वायलेट रंगों में पेश किया है।
फोन Android 15 पर आधारित One UI 7 पर चलता है और कंपनी ने इसमें 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट और 6 जनरेशन तक Android अपग्रेड देने का वादा किया है। Galaxy F56 5G में 6.7 इंच का फुल HD+ Super AMOLED+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। Vision Booster टेक्नोलॉजी और गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्लस की सुरक्षा इस डिस्प्ले को और भी खास बनाती है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें Exynos 1480 चिपसेट है, जो 8GB LPDDR5X रैम और 256GB तक की स्टोरेज के साथ आता है।
- Mock Drill: मॉक ड्रिल को लेकर सरकार ने नहीं जारी की ऐसी एडवाइजरी, सच जानें, भ्रम में ना रहें
- Meta का बड़ा एक्शन: एक महीने में 23 हजार फेसबुक पेज पर लगा बैन, निवेश स्कैम में थे शामिल
- LiveCaller: आईफोन के लिए लॉन्च हुआ स्पेशल कॉलर आईडी एप, मिलेगी सटीक जानकारी
- Microsoft Surface: माइक्रोसॉफ्ट के दो नए लैपटॉप भारत में लॉन्च, Copilot+ का भी मिलेगा सपोर्ट