Gemini App: एपल एप स्टोर पर आया जेमिनी एप, अब आईपैड वाले भी कर सकते हैं इस्तेमाल
हालांकि Gemini एप iPad के लिए मुफ़्त में उपलब्ध है, लेकिन यूजर चाहें तो Gemini Advanced सब्सक्रिप्शन भी ले सकते हैं, जो Gemini 1.5 Pro मॉडल पर आधारित है। यह सब्सक्रिप्शन Google One AI Premium प्लान के तहत 1,950 रुपये प्रति माह की कीमत पर उपलब्ध है और इसमें अतिरिक्त फीचर्स जैसे कि बड़ा कंटेंट विंडो, Docs, Gmail, Sheets आदि में Gemini इंटीग्रेशन और प्रायोरिटी एक्सेस शामिल है।

विस्तार
Google ने अपने पावरफुल AI असिस्टेंट ऐप Gemini को अब iPad यूजर्स के लिए भी लॉन्च कर दिया है। कुछ महीने पहले इसे iOS पर पेश किया गया था और अब यह iPad के लिए भी मुफ्त में एपल के एप स्टोर पर उपलब्ध है। इस एप के जरिए यूजर्स न केवल टेक्स्ट जेनरेट कर सकते हैं, बल्कि अब इसमें Gemini Live जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जिससे यूजर और AI के बीच दो-तरफा वॉयस चैट संभव है।
Gemini एप, Google के मल्टी-मोडल AI मॉडल्स पर आधारित है, जो यूजर्स को इमेज जेनरेट करने, सवालों के जवाब देने, PDF को सारांशित करने और स्टेप-बाय-स्टेप समाधान देने में सक्षम बनाता है। एप में अब Imagen 3 टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हुए AI इमेज जनरेशन भी किया जा सकता है। Gemini Live फीचर के जरिए आप AI से बोलकर बातचीत कर सकते हैं और इसमें 10 अलग-अलग वॉयस ऑप्शंस भी दिए गए हैं, जो अलग-अलग उच्चारण, पिच और टोन के साथ आते हैं।
इस एप को अन्य Google सेवाओं जैसे Gmail, YouTube, Search, और Google Maps से भी जोड़ा जा सकता है। इसके बाद यह ईमेल थ्रेड का सारांश निकाल सकता है, जवाब सुझा सकता है, गाने चला सकता है, प्लेलिस्ट बना सकता है या नेविगेशन शुरू कर सकता है। Google Search से कनेक्ट करने के बाद यह और अधिक व्यक्तिगत व प्रासंगिक उत्तर दे सकता है।
- Samsung Galaxy F56 5G: भारत में लॉन्च हुए सैमसंग का नया स्मार्टफोन, स्लिम डिजाइन के साथ मिलेंगे तीन रियर कैमरे
- Mock Drill: मॉक ड्रिल को लेकर सरकार ने नहीं जारी की ऐसी एडवाइजरी, सच जानें, भ्रम में ना रहें
- Meta का बड़ा एक्शन: एक महीने में 23 हजार फेसबुक पेज पर लगा बैन, निवेश स्कैम में थे शामिल
- LiveCaller: आईफोन के लिए लॉन्च हुआ स्पेशल कॉलर आईडी एप, मिलेगी सटीक जानकारी