Apple ने अपने कर्मचारी पर लगाया 155 करोड़ रुपये का जुर्माना, तीन साल की जेल की सजा भी
एपल ने भारतीय मूल के अपने एक कर्मचारी धीरेंद्र प्रसाद पर 19 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया है और प्रसाद को तीन साल की जेल की सजा भी हुई है। प्रसाद पर एपल के 17 मिलियन डॉलर यानी करीब 138 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का दोषी पाया गया है।

विस्तार
Apple ने अपने ही एक पूर्व कर्मचारी पर करीब 155 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। एपल ने भारतीय मूल के अपने एक कर्मचारी धीरेंद्र प्रसाद पर 19 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया है और प्रसाद को तीन साल की जेल की सजा भी हुई है। प्रसाद पर एपल के 17 मिलियन डॉलर यानी करीब 138 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का दोषी पाया गया है।
धीरेंद्र प्रसाद ने एपल की सप्लाई चेन विभाग में 2008 से 2018 तक काम किया है और इसी दौरान उन्होंने कंपनी को अलग-अलग तरीके से 138 करोड़ रुपये का चूना लगाया है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रसाद ने एपल से कई सारे प्रोडक्ट और पार्ट्स को लेकर पेमेंट लिया है जो कभी कंपनी के पास पहुंचे ही नहीं।
प्रसाद ने एपल के पुराने प्रोडक्ट्स को कुछ थर्ड पार्टी कंपनियों को बेचा है। इसके अलावा पार्ट्स की भी चोरी की है। प्रसाद ने बिल में भी हेराफेरी की है। प्रसाद ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। एपल में नौकरी के दौरान प्रसाद का मुख्य काम वारंटी वाली पुरानी डिवाइस के लिए पार्ट्स खरीदना था। प्रसाद ने दो ऐसी कंपनियों के साथ भी डील की थी जो एपल को पार्ट्स सप्लाई करती हैं।
प्रसाद ने खुद को बचाने के लिए एपल की फ्रॉड डिटेक्शन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। दूसरे शब्दों में कहें तो एपल ने फ्रॉड की पहचान करने के लिए जो पॉलिसी बनाई थी, प्रसाद ने उसी का इस्तेमाल कंपनी के खिलाफ खुद को बचाने में कर दी।
- 256GB स्टोरेज के साथ Redmi Note 12R Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च
- Garmin ने भारत में लॉन्च की सबसे ज्यादा बैटरी बैकअप वाली स्मार्टवॉच, 23 दिनों तक नो टेंशन
- कार्रवाई: भारत सरकार ने बैन किए 14 मैसेंजर एप्स, आतंकवादी कर रहे थे इस्तेमाल, देखें लिस्ट
- Windows 10: बंद होने वाला है विंडोज 10! अब नहीं मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट, कंपनी ने किया एलान