Garmin ने भारत में लॉन्च की सबसे ज्यादा बैटरी बैकअप वाली स्मार्टवॉच, 23 दिनों तक नो टेंशन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 01 May 2023 12:27 PM IST
सार

Garmin Forerunner 965 की कीमत 67,490 रुपये रखी गई है और इस ब्लैक और एमपी येल्लो कलर में खरीदा जा सकता है, वहीं Garmin Forerunner 265 की कीमत 50,490 रुपये रखी गई है और इस वॉच को ब्लैक और एक्वा कलर में खरीदा जा सकता है। दोनों वॉच की बिक्री ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर से शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Garmin India Unveils World Longest Battery Life AMOLED Running GPS Smartwatch Forerunner 965 and Forerunner 26
Garmin Forerunner 965, Garmin Forerunner 265 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    प्रमुख वियरेबल ब्रांड Garmin ने अपनी 20वीं सालगिरह पर अपनी दो स्मार्टवॉच लॉन्च की है जिनमें Garmin Forerunner 965 और Garmin Forerunner 265 शामिल हैं। Garmin की इन स्मार्टवॉच की खासियत यह है कि ये दुनिया की सबसे ज्यादा बैटरी बैकअप वाली स्मार्टवॉच हैं। Garmin की इन वॉच के साथ एमोलेड डिस्प्ले भी मिलती है।

    Garmin Forerunner 965 की कीमत 67,490 रुपये रखी गई है और इस ब्लैक और एमपी येल्लो कलर में खरीदा जा सकता है, वहीं Garmin Forerunner 265 की कीमत 50,490 रुपये रखी गई है और इस वॉच को ब्लैक और एक्वा कलर में खरीदा जा सकता है। दोनों वॉच की बिक्री ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर से शुरू हो गई है।

    विज्ञापन

    Garmin Forerunner 965 और Garmin Forerunner 265 दोनों वॉच के साथ GPS इनबिल्ट मिलता है। इसके अलावा इन वॉच में स्ट्रेस, स्लीप, VO2 Max, ट्रेनिंग स्टेटस, हार्ट रेट ट्रैकर जैसे हेल्थ फीचर्स भी दिए गए हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Forerunner 965 के साथ टाइटेनिम बेजल मिलता है। इसमें 1.4 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिलती है और इसकी बैटरी को लेकर 23 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है जो कि दुनिया की किसी भी वॉच के मुकाबले सबसे ज्यादा है। जीपीएस मोड में भी 31 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है।

    Forerunner 265 के साथ गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन मिलती है। इसके अलावा इसमें 1.3 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है। Garmin Forerunner 265 की बैटरी को लेकर 13 दिनों के बैकअप का दावा है। जीपीएस मोड में इसकी बैटरी 20 घंटे तक चलेगी। Garmin Forerunner 965 और Garmin Forerunner 265 दोनों वॉच के साथ स्टैमिना और एक्यूट क्रोनिक वर्कलोड रेशन फीचर है जो कि यूजर्स की सेहत को ट्रैक करने के लिए है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें