256GB स्टोरेज के साथ Redmi Note 12R Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 01 May 2023 01:29 PM IST
सार

Redmi Note 12R Pro 5G में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1200 निट्स है। Redmi Note 12R Pro 5G में स्नैपड्रैगन 4 Gen 1 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी LPDDR4X रैम और 256 जीबी UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है।

विज्ञापन
Redmi Note 12R Pro 5G launched With Snapdragon 4 Gen 1 SoC price and specifications
Redmi Note 12R Pro 5G - फोटो : gizbot

    विस्तार

    रेडमी ने अपने नए फोन Redmi Note 12R Pro 5G को लॉन्च कर दिया है। Redmi Note 12R Pro 5G की लॉन्चिंग फिलहाल चीन में हुई है। इस फोन के साथ अब Redmi Note 12 सीरीज में एक नए फोन की एंट्री हो गई है। इससे पहले इस सीरीज में Redmi Note 12 5G, Redmi Note 12 4G, Redmi Note 12 Pro 5G, Redmi Note 12 Pr+ 5G और Redmi Note 12 Turbo जैसे फनो मौजूद हैं। Redmi Note 12R Pro 5G के साथ स्नैपड्रैगन 4 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा फोन को 256 जीबी स्टोरेज में पेश किया गया है।

    Redmi Note 12R Pro 5G को एक ही वेरियंट 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज में पेश किया गया है जिसकी कीमत 1,999 चीनी युआन यानी करीब 23,700 रुपये है। Redmi Note 12R Pro 5G को ब्लैक, गोल्ड और व्हाइट कलर में खरीजा जा सकता है। भारतीय बाजार में इस फोन की लॉन्चिंग की फिलहाल कोई खबर नहीं है।

    विज्ञापन

    Redmi Note 12R Pro 5G में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1200 निट्स है। Redmi Note 12R Pro 5G में स्नैपड्रैगन 4 Gen 1 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी LPDDR4X रैम और 256 जीबी UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। इसमें एंड्रॉयड 13 आधारित MIUI 14 मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें