Valentine’s Day 2023: भारतीय युवा love letter के लिए कर रहे ChatGPT का इस्तेमाल
आपके पास दिल को छू लेने वाला लव लेटर आता है तो समझ जाइए कि यह काम आपके आशिक का नहीं, बल्कि ChatGPT का है। जी हां, आपको पढ़ने में थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि भारतीय युवा वैलेंटाइन के खास मौके पर ChatGPT से लव लेटर लिखवा रहे हैं।

विस्तार
एआई टूल ChatGPT ने पूरी दुनिया में अपने नाम का डंका बजा दिया है। कहा जा रहा है कि ChatGPT के आने से गूगल के भविष्य पर काले बादल मंडरा रहे हैं। ChatGPT महज कुछ ही सेकेंड में आपके किसी भी सवाल का जवाब दे सकता है और आपके लिए आवेदन भी लिख सकता है। हिंदी में ChatGPT के हाथ तंग हैं लेकिन अंग्रेजी में यह काफी सटीक रिजल्ट दे रहा है। कुछ दिन पहले तक तमाम कॉलेज के छात्र नोट्स बनाने के लिए ChatGPT का इस्तेमाल कर रहे थे और अब इसका इस्तेमाल वैलेंटाइन को खास बनाने के लिए भी होने लगा है।
यदि आप भी एक महिला हैं और आपके पास दिल को छू लेने वाला लव लेटर आता है तो समझ जाइए कि यह काम आपके आशिक का नहीं, बल्कि ChatGPT का है। जी हां, आपको पढ़ने में थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि भारतीय युवा वैलेंटाइन के खास मौके पर ChatGPT से लव लेटर लिखवा रहे हैं।
सिक्योरिटी कंपनी McAfee ने अपनी एक रिपोर्ट में इसका दावा किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 60 फीसदी से अधिक भारतीय ChatGPT की मदद से वैलेंटाइन के मौके पर लव लेटर लिखने की प्लानिंग कर रहे हैं। लव लेटर लिखने के लिए एआई टूल ChatGPT का इस्तेमाल करने वालों की लिस्ट में भारतीय के अलावा अन्य 8 देशों के युवा भी शामिल हैं।