अमेरिका, चीन ट्रेड वॉर में भारतीय मोबाइल कंपनियों की चांदी, मिला 2,500 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 08 Aug 2019 01:18 PM IST
विज्ञापन
Indian Handset makers companies Lava Micromax win in US China trade war
lava micromax mobiles - फोटो : amar ujala

    अमेरिका और चीन के बीच चल रहे ट्रेड वॉर का सीधा फायदा भारतीय मोबाइल निर्माता कंपनियों को होने जा रहा है। यह बात इसलिए कही जा रही है क्योंकि हाल ही में T-mobile और Sprint जैसी अमेरिकी टेलीकॉम कंपनियों ने स्मार्टफोन के लिए भारतीय मोबाइल कंपनियों को 2,500 करोड़ रुपये का आर्डर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दोनों कंपनियां भारत में लावा और माइक्रोमैक्स से स्मार्टफोन खरीदेंगी। ये दोनों भारतीय कंपनियां 200 डॉलर यानी 1,41,703 रुपये से कम कीमत वाले फोन तैयार करेंगी। ऐसे में अमेरिका अब चीन के बजाय भारत से मोबाइल खरीदेगा।

    ऐसे में जब भारतीय मोबाइल बाजार में शाओमी, ओप्पो और वीवो जैसी कंपनियों का दबदबा हो गया है। ऐसे समय में अमेरिका के साथ माइक्रोमैक्स और लावा की साझेदारी बड़ी बात है और भारतीय मोबाइल निर्माता कंपनियों के लिए एक बड़ा मौका भी है। बता दें कि साल 2015 में भारतीय मोबाइल बाजार में शेयर 40 फीसदी था जो कि अब 3 फीसदी से भी कम हो गया है। इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत माइक्रोमैक्स और लावा अमेरिकी कंपनियों के नाम से फोन तैयार करेंगी।

    विज्ञापन

    भारतीय मोबाइल कंपनियों पर 250 विदेशी कंपनियों की नजर

    मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अमेरिका और जापान जैसे देशों की करीब 250 कंपनियां भारतीय मोबाइल कंपनियों के साथ फोन तैयार करने के लिए साझेदारी करने की ताक में हैं और यह सब अमेरिका चीन ट्रेड वॉर की वजह से हो रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें