Samsung Galaxy Tab A 8.0 भारत में हुआ लॉन्च, शुरुआती कीमत 9,999 रुपये

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 08 Aug 2019 11:48 AM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy Tab A 8.0 2019 Launched in India With 5100mAh Battery Price Specifications
Samsung Galaxy Tab A 8.0 2019 - फोटो : samsung

    सैमसंग ने भारत में अपना एक और टैबलेट Galaxy Tab A 8.0 लॉन्च कर दिया है। गैलेक्सी टैब ए 8.0 में डुअल स्पीकर के साथ बड़ी बैटरी और मेटल बॉडी दी गई है। गैलेक्सी टैब ए 8.0 2019 को LTE और Wi-Fi + LTE दो वेरियंट में लॉन्च किया गया है। सैमसंग के इस टैबलेट को फ्लिपकार्ट और सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है।

    कीमत की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी टैब ए 8.0 के वाई-फाई वेरियंट की कीमत 9,999 रुपये है, जबकि वाई-फाई और एलटीई वेरियंट की कीमत 11,999 रुपये है। दोनों वेरियंट ब्लैक और ग्रे कलर में मिलेंगे। फिलहाल केवल वाई-फाई वेरियंट को ही प्री-ऑर्डर किया जा सकता है, वहीं एलटीई वेरियंट अगस्त के अंत तक बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

    विज्ञापन

    स्पेसिफिकेशन की बात करें तो सैमसंग के इस टैब में एंड्रॉयड पाई 9.0 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 8 इंच की WXGA टीएफटी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1280x800 पिक्सल है। इस टैब में क्वॉलकॉम का क्वॉडकोर स्नैपड्रैगन 429 प्रोसेसर है और 2 जीबी रैम है। इसमें 32 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कैमरे की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ, 4जी और यूएसबी 2.0 दिया गया है। इसका वजन 345 ग्राम है और इसमें 5100mAh की बैटरी है। शानदार ऑडियो एक्सपेरियंस के लिए इसमें डुअल स्पीकर है। इसमें चाइल्ड मोड भी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें