कार्बन ने लॉन्च किए चार नए फीचर फोन, शुरुआती कीमत 700 रुपये

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 08 Aug 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
Karbonn Mobiles launches four new feature phone in Indian market starting price Rs 700
Karbonn Mobiles - फोटो : amar ujala

    भारतीय मोबाइल निर्माता कंपनी कार्बन मोबाइल्स ने घरेलू बाजार में अपने 4 नए फीचर फोन लॉन्च किए हैं। कंपनी ने स्वतंत्रता दिवस के जश्न में अपने फीचर फोन बाजार में उतारे हैं। लॉन्च हुए फोन में कार्बन KX3, KX25, KX26 और KX27 मॉडल शामिल हैं और इनकी कीमत 700 रुपये से लेकर 1,000 रुपये तक है। फोन की बिक्री जल्द ही ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर से होगी।

    कार्बन के नए फीचर फोन की स्पेसिफिकेशन

    Karbonn Mobiles
    Karbonn Mobiles - फोटो : amar ujala

    स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कार्बन KX सीरीज के एक फोन में Ztalk नाम से मैसेजिंग फीचर है। जेडटॉक काफी हद तक व्हाट्सएप जैसे ही है। इसमें आप फोटो, वीडियो, वॉयस और टेक्स्ट मैसेजिंग कर सकते हैं। खास बात यह है कि KX27 फोन के यूजर्स एंड्रॉयड और आईफोन दोनों यूजर्स से Ztalk पर चैटिंग कर सकेंगे।

    विज्ञापन

    वहीं कार्बन KX3 मॉडल में 4.5cm की डिस्प्ले, 800mAh की बैटरी, बूम बॉक्स स्पीकर, वायरलेस एफएम रेडियो, पावर सेविंग मोड, डिजिट रीड आउट और वीडियो म्यूजिक प्लेयर जैसे फीचर्स हैं। इसके अलावा कार्बन KX25 में 1800mAh की बैटरी है और इसमें 6.1cm की डिस्प्ले है। इस फोन में रिकॉर्डिंग के साथ एफएम रेडियो, एलईडी टॉर्च, डिजिटल कैमरा और डुअल सिम कार्ड स्लॉट है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कार्बन KX26 और KX27 की स्पेसिफिकेशन

    Karbonn Mobiles
    Karbonn Mobiles - फोटो : amar ujala

    इसमें 6.1cm की डिस्प्ले है और 1450mAh की बैटरी दी गई है। इसमें भी डिजिटल कैमरा, वीडियो म्यूजिक प्लेयर, बूम बॉक्स स्पीकर और पावर सेविंग मोड मिलेगा। अब कंपनी के आखिरी फीचर फोन की बात करें तो कार्बन KX27 में 6.1cm की डिस्प्ले है और इसमें 1750mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा इसमें डिजिटल कैमरा, ब्लूटूथ, वीडियो प्लेयर, वायरलेस एफएम रेडियो और पावर सेविंग मोड है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें