अब चोरी या गुम हुए फोन को ढूंढ़ना होगा आसान, यह सरकारी वेबसाइट करेगी मदद

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 19 Sep 2019 09:59 AM IST
विज्ञापन
Indian Government Launched Web Portal Service For Users To Find Lost Or Stolen Smartphone
smartphone theft

    भारतीय सरकार ने लोगों को राहत पहुचाने के लिए नई वेब पोर्टल सेवा को शुरू की है। इस सर्विस के जरिए लोग चोरी या गुम हुए फोन को आसानी से खोज सकेंगे। बुधवार को कंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इस पोर्टल को लॉन्च किया था। वहीं, सरकार ने इस सर्विस को सेंट्रल इक्युपमेंट आईडेंटिटी रजिस्टर का नाम दिया है। दूसरी तरफ इस पोर्टल के माध्यम से फोन को अन्य नेटवर्क से डिस्कनेक्ट किया जा सकेगा। साथ ही यह पोर्टल यूजर्स के फोन की लोकेशन को ट्रेस करेगा।

    इस वेब पोर्टल की सहायता से यूजर्स फोन को ब्लॉक, चोरी या गुम हुए फोन को खोज, फोन की लोकेशन ट्रैक और आईएमईआई नंबर को बचा सकेंगे। आपको बता दें कि आईएमईआई नंबर के जरिए ही फोन की पहचान होती है। वहीं, आईएमईआई नंबर रिप्रोग्रामेबल होते है, जिसकी वजह से इसको बदला भी जा सकता है। अक्सर चोर फोन की चोरी के बाद इस नंबर को चेंज कर देते हैं।

    विज्ञापन

    अगर आपको फोन चोरी हो गया है, तो आपको सबसे पहले पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करनी होगी। इसके बाद आपको दूरसंचार सहायता केंद्र के नंबर 1442 पर चोरी होने की जानकारी देनी होगी। अब आपके फोन को ब्लॉक कर दिया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, जैसे ही ब्लॉक हुए फोन में सिम का उपयोग होगा, तो दूरसंचार कंपनी को इसकी जानकारी पुलिस स्टेशन में देनी होगी। फिलहाल, सरकार ने इस सर्विस को महाराष्ट्र में शुरू की है। जल्द ही अन्य राज्यों में इस सेवा को पेश किया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें