जरूरी खबर: बैंक में पैसे निकालने के लिए होगा फेस आईडी का इस्तेमाल, आंखों को भी स्कैन किया जाएगा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 14 Jan 2023 10:45 AM IST
सार

सरकार बैंक ट्रांजेक्शन के लिए फेस आईडी और आईरिश स्कैनिंग की प्लानिंग कर रही है, हालांकि फेस आईडी की जरूरत सभी तरह के ट्रांजेक्शन के लिए नहीं, बल्कि कुछ खास मामलों में होगी।

विज्ञापन
Indian Banks Said to Soon Use Face Recognition and Iris Scan for Some Transactions
Face ID Use in Bank - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    अभी तक बैंक से पैसे निकालने के लिए सिर्फ हस्ताक्षर की जरूरत होती थी लेकिन जल्द ही आपको अपने चेहरे और आंखों की रेटिना को स्कैन कराना होगा यानी सरकार बैंक ट्रांजेक्शन के लिए फेस आईडी और आईरिश स्कैनिंग की प्लानिंग कर रही है, हालांकि फेस आईडी की जरूरत सभी तरह के ट्रांजेक्शन के लिए नहीं, बल्कि कुछ खास मामलों में होगी। सरकार का मानना है कि इससे टैक्स चोरी में कमी आएगी।

    रिपोर्ट के मुताबिक कुछ बड़े प्राइवेट और सरकारी बैंकों ने फेस आईडी और आईरिश स्कैनिंग शुरू कर दी है। समाचार एजेंसी रॉयटर की एक रिपोर्ट के मुताबिक बैंक के एक कर्मचारी ने बैंक का नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि ट्रांजेक्शन से पहले फेस आईडी वेरिफिकेशन का आदेश अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है लेकिन बैंकों ने इस पर काम करना शुरू कर दिया है।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट में कहा गया है कि इस तरह का वेरिफिकेशन अनिवार्य नहीं है और इसका इस्तेमाल उस स्थिति में किया जाएगा जब खाताधारक के पास सरकारी पहचान पत्र, स्थायी खाता संख्या (पैन कार्ड) नहीं होगा, हालांकि फेस आईडी के इस तरह के इस्तेमाल को लेकर प्राइवेसी पर सवाल खड़े होंगे, क्योंकि भारत में फेस आईडी, साइबर सिक्योरिटी, प्राइवेसी को लेकर कोई कानून नहीं है। उम्मीद है कि इस साल प्राइवेसी कानून को हरी झंडी मिल जाएगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें