भारत के पड़ोसी देशों में यह हैं मोबाइल कॉलिंग की दरें, पढ़ें पूरी खबर

भारत की जियो, एयरटेल और वोडाफोन जैसी दिग्गज टेलीकॉम कंपनियों ने जब से कॉल की दरों में बढ़ोतरी करने को कहा है, तब से बाजार में हलचल मची हुई है। बढ़ी हुई कीमतों की वजह से आम लोगों को परेशानी से जूझना पड़ सकता है। तो दूसरी तरफ विशेषज्ञों की मानें तो इससे दूरसंचार बाजार को बहुत फायदा होगा। अब यह जानना दिलचस्प होगा कि हमारे पड़ोसी देशों में लोगों को रिचार्ज प्लान के लिए कितने पैसे चुकाने पड़ रहे हैं। तो आइए जानते हैं पाकिस्तान, नेपाल और म्यांमार में डाटा और कॉलिंग की कितनी कीमत हैं...
टेलीकॉम कंपनी टेलिनॉर म्यांमार में 12 क्याट्स प्रति मिनट के हिसाब से चार्ज लगाती है। म्यांमार की मुद्रा की तुलना भारत के रुपये से करें तो एक क्याट भारत के 0.047 पैसे के करीब है। म्यांमार के यूजर्स को डाटा के लिए अलग से 10 क्याट्स प्रति एमबी के हिसाब से शुल्क देना पड़ता है। साथ ही यूजर्स को कॉलिंग के लिए 28 और एसएमएस के लिए 15 क्याट्स चुकाने पड़ते हैं।
आपको बता दें कि टेलिनॉर पाकिस्तान में भी अपनी सेवाएं देता है। पाकिस्तान का एक रुपया भारत के 0.46 पैसे के बराबर है। यहां उपभोक्ताओं को नौ जीबी डाटा और ऑल इन वन प्लान के लिए 600 रुपये चुकाने पड़ते हैं। साथ ही यूजर्स पर व्हाट्सएप और फेसबुक के इस्तेमाल के लिए अलग से चार्ज लगाया जाता है।
भारती एयरटेल श्रीलंका में भी अपनी सेवाएं देता है। यहां का एक रुपया भारत के 40 पैसे के आस-पास है। श्रीलंका के यूजर्स को 98 रुपये के प्लान में अनलिमिटेड कॉल की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही उन्हें एक हजार एसएमएस और 100 एमबी डाटा दिया जाता है। वहीं, दूसरी तरफ यूजर्स को 119 रुपये वाले प्लान में 14 दिनों के लिए 1.65 जीबी डाटा दिया गया है।
नेपाल टेलीकॉम अपने यूजर्स को एक जीबी डाटा 1,125 रुपये में देता है। साथ ही यूजर्स को 125 रुपये में 100 एमबी डाटा मिलता है। इसके अलावा एनसेल कंपनी के 9,000 से लेकर 3,000 रुपये तक वाले प्लान उपलब्ध हैं, जिनमें नेपाल यूजर्स को दस जीबी डाटा मिलता है। वहीं, दूसरी तरफ बांग्लादेश में यूजर्स को 189-400 टेका बांग्लालिंक में एक जीबी से लेकर पांच जीबी तक डाटा की सुविधा दी गई है।
- जियो, एयरटेल और वोडाफोन के इन प्रीपेड प्लांस में मिलेगा 3GB डाटा प्रतिदिन, पढ़ें पूरी लिस्ट
- आप चुटकियों में ऐसे चेक करें आधार कार्ड स्टेटस, ये हैं आसान स्टेप्स
- लोगों के बैंक अकाउंट में रोज लग रही है सेंध, बचाने के लिए सरकार की क्या है प्लानिंग?
- इस तरह चमकाएं अपना स्मार्टफोन, पुराना लगने वाला मोबाइल हो जाएगा एकदम नया