जियो, एयरटेल और वोडाफोन के इन प्रीपेड प्लांस में मिलेगा 3GB डाटा प्रतिदिन, पढ़ें पूरी लिस्ट

इस समय भारतीय टेलकॉम बाजार में रिलायंस जियो (Reliance Jio) की स्थिति अन्य कंपनियों की तुलना में मजबूत है। जियो को टक्कर देने के लिए एयरटेल, बीएसएनएल और वोडाफोन जैसी कंपनियों ने नए ऑफर्स के साथ अनलिमिटेड डाटा और कॉलिंग वाले प्रीपेड प्लांस उतारे हैं। साथ ही पुराने डाटा प्लांस को अपडेट भी किया है।

वहीं, दूसरी तरफ जियो के यूजर्स को नॉन-जियो नेटवर्क पर कॉल करने के लिए आईयूसी चार्ज देने होंगे, जिसे अक्टूबर में लागू किया गया था। आज हम आपको तीनों कंपनियों के कुछ चुनिंदा प्रीपेड पैक्स की जानकारी देने वाले हैं, जिनमें आपको 3जीबी डाटा प्रतिदिन मिलेगा। तो चलिए अगली स्लाइड में जानते हैं इन प्लांस के बारे में...

रिलायंस जियो का 299 रुपये वाला प्लान
जियो ने यूजर्स को फायदा पहुंचाने के लिए 299 रुपये वाला रिचार्ज प्लान पेश किया था। यूजर्स को इस फोन में रोजाना 3 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही यूजर्स को जियो-टू-जियो पर कॉल करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस की सुविधा दी गई है। अगर उपभोक्ता अन्य नेटवर्क पर कॉल करना चाहते हैं, तो उन्हें 10 रुपये का अतिरिक्त आईयूसी चार्ज देना होगा। इसमें यूजर्स को 124 आईयूसी मिनट मिलेंगे। वहीं, इस प्लान की समय सीमा 28 दिनों की है।
- इस तरह चमकाएं अपना स्मार्टफोन, पुराना लगने वाला मोबाइल हो जाएगा एकदम नया
- आप चुटकियों में ऐसे चेक करें आधार कार्ड स्टेटस, ये हैं आसान स्टेप्स
- लोगों के बैंक अकाउंट में रोज लग रही है सेंध, बचाने के लिए सरकार की क्या है प्लानिंग?
- फोटोग्राफिक रायफल : जानिए दुनिया के पहले पोर्टेबल मोशन पिक्चर कैमरा के बारे में