इस तरह चमकाएं अपना स्मार्टफोन, पुराना लगने वाला मोबाइल हो जाएगा एकदम नया

गौरव पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालागौरव पाण्डेय
Mon, 25 Nov 2019 03:03 PM IST
विज्ञापन
how to clean dirty smartphones screens
सांकेतिक तस्वीर

    आजकल लोगों में टचस्क्रीन फोन का क्रेज सर चढ़ कर बोल रहा है। न सिर्फ मोबाइल बल्कि टैब से लेकर टीवी तक सभी टचस्क्रीन में उपलब्ध हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि दूर से सुंदर दिखने वाली यह स्क्रीन जरा सा हाथ लगने से ही मैली हो जाती है, और नतीजा होता है आपकी डिस्प्ले पर गंदे निशान।

    mobile screen clean
    mobile screen clean - फोटो : mobile fun

    खैर, स्क्रीन पर आने वाले मामूली निशान को तो आप साफ कर सकते हैं, लेकिन यदि गंदगी का कोई गहरा निशान फोन की रंगत बिगाड़ दें तो क्या करेंगे? आपको मालूम होगा कि अगर आपकी स्क्रीन पर निशान पड़ जाते हैं तो आप सही से काम भी नहीं कर पाते हैं, क्योंकि वो निशान आपको बार-बार स्क्रीन पर दिखाई देने लगते हैं।

    विज्ञापन
    mobile screen clean
    mobile screen clean - फोटो : techiebeat

    यदि आप अपने फोन की गंदी स्क्रीन साफ कर रहे हैं तो आप साफ करते वक्त उस पर ज्यादा दवाब न डालें इससे स्क्रीन खराब होने का डर बना रहता है। स्क्रीन को साफ करने के लिए बाजार में कई तरह के लिक्विड मिलते हैं, उनसे सफाई करेंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा। आप कपड़े पर हल्का पानी डालकर आसानी से स्क्रीन साफ कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    mobile screen clean
    mobile screen clean - फोटो : ginifab

    जब आप स्क्रीन की सफाई कर रहे हों तो याद रखें कि कपड़े को स्क्रीन पर नीचे से ऊपर या ऊपर से नीचे की तरफ साफ न करें। ऐसा करने से स्क्रीन में नमी जाने का खतरा बना रहता है। कपड़े को स्क्रीन के ऊपर गोल-गोल घुमाकर साफ करें तो अच्छा होगा।

    mobile screen clean
    mobile screen clean - फोटो : makeuseof

    स्मार्टफोन या टैब की टचस्क्रीन को साफ करने के लिए हमेशा माइक्रोफाइबर कपड़े का ही इस्तेमाल करें। यह काफी सॉफ्ट होता है और इससे स्क्रीन पर स्क्रैच नहीं आते। जब आप अपने मोबाइल पर स्क्रीन गार्ड लगवाते हैं तो दुकानदार से माइक्रोफाइबर कपड़ा लेना न भूले। चश्मे को साफ करने में भी इसी तरह के कपड़े का यूज किया जाता है। इसमें साधारण कपड़े के मुकाबले काफी मुलायम रेशे होते हैं। बाजार में यह अलग से भी मिल जाता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें