GTRI: लैपटॉप-इलेक्ट्रॉनिक्स के उत्पादन को बढ़ाने के लिए नई नीतियों की जरूरत, थिंक टैंक की भारत को सलाह

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 27 Sep 2023 08:11 PM IST
सार

ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव ने कहा कि एक देश पर अत्यधिक निर्भरता भविष्य में सप्लाई का जोखिम पैदा करती है, और इसे रोकने के लिए घरेलू उत्पादन को बढ़ाना सबसे सही उपाय है।

India must pursue policies to boost domestic production of laptops says think tank GTRI
Laptop Import Ban - फोटो : istock

    विस्तार

    थिंक टैंक जीटीआरआई ने बुधवार को कहा कि भारत को लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए नीतियां अपनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक देश पर अत्यधिक निर्भरता भविष्य में सप्लाई का जोखिम पैदा करती है, और इसे रोकने के लिए घरेलू उत्पादन को बढ़ाना सबसे सही उपाय है। बता दें कि हाल ही में भारत सरकार ने लैपटॉप पीसी सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के आयात पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।

    आयात प्रतिबंधों से भारत में निवेश बढ़ेगा

    ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (जीटीआरआई) ने यह भी कहा कि ग्लोबल कंपनियां आयात प्रतिबंधों को लेकर असहज महसूस कर सकती हैं, क्योंकि यह उन्हें अपने व्यापार के मौजूदा स्तर को बनाए रखने के लिए भारत में निवेश करने के लिए मजबूर करेगा। बताते चलें कि एक नवंबर से एपल, डेल और एचपी जैसी आईटी हार्डवेयर कंपनियों को अपने आयातित इलेक्ट्रॉनिक हार्डवेयर, जैसे लैपटॉप और पर्सनल कंप्यूटर, के बारे में रजिस्ट्रेशन और अन्य जानकारी प्रदान करने की आवश्यकता होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें