मोबाइल डाटा इस्तेमाल में भारतीय सबसे आगे, हर महीने 8GB की है खपत

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 22 Aug 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
India leads in wireless data consumption in the world
mobile user

    भारत में जिस तेजी से इंटरनेट यूजर्स की संख्या बढ़ रही है, उससे कई गुना तेजी से डाटा का खपत बढ़ रहा है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) की नई रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय इंटरनेट सब्सक्राइबर्स ने 2018 में हर महीने लगभग 8 जीबी (गीगाबाइट) डाटा का इस्तेमाल किया जो कि इससे पिछले साल के मुकाबले 75 फीसदी ज्यादा है।

    ट्राई की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस दौरान देशभर में लोगों को सस्ते टैरिफ प्लान मिले और 4जी को लेकर विकास भी हुआ। डाटा इस्तेमाल करने में भारतीयों ने ब्रिटेन, अमेरिका, सिंगापुर और साउथ कोरिया भी पीछे छोड़ दिया है। ऐसे में औसतन हर भारतीय प्रत्येक महीने अपनी डिवाइस पर 4 जीबी डाटा इस्तेमाल करता है। अब अन्य देशों से तुलना की बात करें तो दक्षिण कोरिया में औसतन एक शख्स 6 जीबी डाटा, जापान 4.5 जीबी डाटा इस्तेमाल करता है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः d2h मैजिक स्ट्रीमिंग डिवाइस हुई लॉन्च, सिर्फ 399 रुपये में मनोरंजन का पूरा डोज

    ट्राई के एक अधिकारी ने बताया कि भारत में मोबाइल डाटा के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर यह स्टडी की गई है जिसमें ये आंकड़े सामने आए हैं। उन्होंने आगे कहा कि अब हर साल डाटा इस्तेमाल को लेकर केस स्टडी की जाएगी। ट्राई की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2018 में साल 2017 के मुकाबले इंटरनेट की कीमत 96 फीसदी तक कम रही।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः क्या आधार कार्ड में घर बैठे ऑनलाइन मोबाइल नंबर बदला जा सकता है?

    अब रेवेन्यू की बात करें तो इस मामले में एयरटेल को काफी फायदा हुआ। 2017 में टेलीकॉम कंपनियों का कुल रेवेन्यू 38,882 करोड़ रुपये था जो कि 2018 में 41 फीसदी इजाफे के साथ 54,671 करोड़ पहुंच गया। इस दौरान एयरटेल का प्रति यूजर रेवेन्यू 127 रुपये रहा, वहीं रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया का प्रति यूजर रेवेन्यू क्रमशः 122 रुपये और 108 रुपये रहा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें