d2h मैजिक स्ट्रीमिंग डिवाइस हुई लॉन्च, सिर्फ 399 रुपये में मनोरंजन का पूरा डोज

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 21 Aug 2019 05:22 PM IST
विज्ञापन
d2h Magic Streaming Device launched for D2h Set Top Box Users at Rs 399
d2h Magic - फोटो : d2h

    डिश टीवी ने वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा के लिए d2h Magic डिवाइस पेश किया है जो कि डिश टीवी के D2h के सेटअप बॉक्स के लिए है। यह काफी हद तक DishSMRT स्टिक की तरह ही है। डिश टीवी की d2h Magic को टीवी में एक यूएसबी पोर्ट के जरिए कनेक्ट किया जा सकता है। इसके बाद साधारण टीवी यूजर्स भी अपने टीवी पर ZEE5, एएलटी बालाजी और हंगामा जैसे एप्स के वीडियो कंटेंट देख सकेंगे।

    d2h Magic की कीमत और फीचर्स

    d2h Magic
    d2h Magic - फोटो : d2h

    डिश टीवी ने d2h Magic को 399 रुपये की कीमत पर बाजार में पेश किया है, हालांकि 399 रुपये सिर्फ डिवाइस की कीमत है। तीन महीने के प्रीव्यू ऑफर के बाद हर महीने ग्राहकों को 25 रुपये शुल्क के रूप में देने होंगे। इसके अलावा टैक्स भी देना होगा। डिश टीवी के d2h Magic का सीधा मुकाबला डाटा स्काई बिंज और एयरटेल इंटरनेट टीवी बॉक्स के साथ होगा।

    विज्ञापन

    यदि आप डिश टीवी की इस सेवा को लेना चाहते हैं तो आप 1800 1370 111 पर कॉल कर सकते हैं। इसके बाद आपको 399 रुपये की कीमत पर यह डिवाइश मिल जाएगी। इसके बाद अगले तीन महीने तक आपको कोई चार्ज नहीं देना होगा। तीन महीने के बाद हर महीने 25 रुपये (टैक्स के साथ) देने होगे। डिश टीवी की यह सेवा पूरे भारत में उपलब्ध है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें