इंजीनियरों ने तैयार किया कृत्रिम पेड़, 2,890 लोगों के लिए शुद्ध हवा बनाने में है सक्षम

प्रदूषण से लड़ने में पेड़-पौधे काफी कारगर हैं, लेकिन समस्या यह है कि पूरी दुनिया में पेड़-पौधों की संख्या लगातार कम हो रही है। ऐसे में प्रदूषण काफी बढ़ गया है। वायु प्रदूषण को कम करने के लिए दुनियाभर में तमाम इंतजाम किए जा रहे हैं लेकिन कारगर साबित नहीं हो रहे हैं। इसी कड़ी में मैक्सिकों के इंजीनियरों ने एक रोबोटिक पेड़ तैयार किया है जिसका नाम बायोअर्बन है। यह पेड़ हर रोज 2,890 लोगों के लिए शुद्ध हवा तैयार कर सकता है। आइए जानते हैं इस पेड़ की खासियत...
आर्टिफिशियल पेड़ की खासियतें

इस रोबोटोकि पेड़ को लेकर इसे तैयार करने वाले इंजीनियरों का दावा है कि यह पेड़ पूरी तरह से असली पेड़ों की तरह काम करता है। यह वायुमंडल से प्रदूषित हवा को अवशोषित करता है और फिर साफ हवा छोड़ता है। यह पेड़ रोजाना 2,890 लोगों के लिए शुद्ध हवा तैयार करता है। इस पेड़ में एक मशीन सिस्टम लगा है जो प्रदूषित हवा को साफ करता है।
इस पेड़ की ऊंचाई 14 फीट है और इसमें हवा को साफ करके वायुमंडल में छोड़ने के लिए फोटोथिंसेसिस सिस्टम लगा है। इंजीनियर्स के दावे के मुताबिक यह पेड़ 368 असली पेड़ों के बराबर काम करता है। इस पेड़ को फिलहाल मैक्सिको के प्यूबेला शहर में लगाया गया है और इसे तैयार करने में करीब 35 लाख रुपये का खर्च आया है।