Microsoft का बयान: AI के लिए भारत टॉप-3 मार्केट में से एक, भारत से ही मिली ChatGPT को खास पहचान
ChatGPT के सपोर्ट के साथ Microsoft ने Bing preview को सात फरवरी को ग्लोबली लॉन्च किया है। ChatGPT एक एआई चैटबॉट है जिसे OpenAI ने डेवलप किया है और इसे नवंबर 2022 में लॉन्च किया गया है।

विस्तार
Microsoft ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के लिए भारत दुनिया के शीर्ष तीन बाजारों में से एक के रूप में उभरकर सामने आया है। माइक्रोसॉफ्ट ने चैटजीपीटी को लेकर कहा है कि इसकी छवि बनाने और पोपुलर करने में भारत का सबसे बड़ा योगदान रहा है। माइक्रोसॉफ्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि उनका बिंज सर्च इंजन अपने प्रतिद्वंद्वी Google से काफी बेहतर है।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि ChatGPT के सपोर्ट के साथ Microsoft ने Bing preview को सात फरवरी को ग्लोबली लॉन्च किया है। ChatGPT एक एआई चैटबॉट है जिसे OpenAI ने डेवलप किया है और इसे नवंबर 2022 में लॉन्च किया गया है।
उन्होंने आगे कहा कि बिंज के पास 100 मिलियन से अधिक डेली यूजर्स हैं जो कि 169 देशों के हैं। इसमें भारत टॉप-3 देशों में से एक है। एआई टूल की छवि बनाने में भारत का अहम योगदान है। भारतीय बाजार बहुत ही एक्टिव यूजर्स से लैस बाजार है। उन्होंने कहा कि Bing preview को भारतीय बाजार से बढ़िया प्रतिक्रिया मिल रही है।
माइक्रोसॉफ्ट के कॉर्पोरेट वाइस प्रेसिडेंट और कंज्यूमर चीफ मार्केटिंग ऑफिसर यूसुफ मेहदी ने पीटीआई से कहा, "सर्च करना का तरीका बदला और आगे भी इसमें बदलाव होंगे, लेकिन सर्च इंजन खत्म नहीं होंगे। जैसे जब टेलीविजन अस्तित्व में आया तो रेडियो खत्म नहीं, लेकिन टीवी को बहुत अधिक लोगों ने पसंद किया। चैटटूल और सर्च इंजन के मामले में भी ऐसा ही होगा। चैटटूल लोगों को काफी आकर्षित कर रहे हैं, क्योंकि वे उन सवालों के जवाब देने में मदद कर रहे हैं जो सर्च नहीं करते थे और बिंग के साथ हम आज उस नेतृत्व में पूरी तरह से अद्वितीय हैं।"
- Twitter Verified: 'ट्विटर वेरिफाइड' ने कुछ घंटों में सत्यापित खातों को किया अनफॉलो, सोशल मीडिया पर मची खलबली
- Meta: मेटा ने जारी किया नया एआई टूल एसएएम, जानें क्या है इसकी खासियत, कैसे करेगा काम
- Google: चोरी हुए फोन को खोजना होगा आसान! गूगल Find My Device के लिए ला रहा बड़ा अपडेट
- Superfast Charging: 2 मिनट में 50 फीसदी चार्ज हो जाएगा फोन! ओप्पो ला रहा 300W चार्जिंग तकनीक