Twitter Verified: 'ट्विटर वेरिफाइड' ने कुछ घंटों में सत्यापित खातों को किया अनफॉलो, सोशल मीडिया पर मची खलबली

Jeet Kumar
एएनआई, सैन फ्रांसिस्कोJeet Kumar
Fri, 07 Apr 2023 06:36 AM IST
सार

ट्विटर ने पहले लगभग 420,000 सत्यापित खातों को फॉलो किया था। वहीं ट्विटर ब्लू पॉलिसी लाने के बाद कंपनी ने एक अप्रैल से सभी सत्यापित खातों को बंद करने और यहां तक कि उन लोगों के लिए चेकमार्क (ब्लू टिक) हटाने की चेतावनी दी थी।

विज्ञापन
Twitter Verified account follows no one
ट्विटर - फोटो : Social Media

    विस्तार

    ट्विटर को एलन मस्क ने जब से अपने हाथों में लिया तभी से उन्होंने कंपनी में बदलाव करने शुरू कर दिए। ट्विटर पर वह कुछ ऐसा करते रहते हैं जिससे पूरी दुनिया का ध्यान उनकी तरफ चला जाता है। कुछ दिन पहले उन्होंने चिड़िया के लोगो की जगह कुत्ते का लोगो लगा दिया। वहीं अब ट्विटर वेरिफाइड ने अपने द्वारा किए गए सभी सत्यापित खातों को अनफॉलो कर दिया है, अब ट्विटर वेरिफाइड किसी को फॉलो नहीं कर रहा है।

    ट्विटर ने पहले लगभग 420,000 सत्यापित खातों को फॉलो किया था। वहीं ट्विटर ब्लू पॉलिसी लाने के बाद कंपनी ने एक अप्रैल से सभी सत्यापित खातों को बंद करने और यहां तक कि उन लोगों के लिए चेकमार्क (ब्लू टिक) हटाने की चेतावनी दी थी। एलन मस्क ने साफ कर दिया था कि जिनके पास ट्विटर ब्लू सदस्यता नहीं होगी उनके अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया जाएगा। लेकिन अब जब ट्विटर ने सभी को अनफॉलो कर दिया है तो यह साफ नहीं हो पाया है कि ट्विटर वेरिफाइड उन्हें फॉलो कर रहा है या नहीं।

    विज्ञापन

    सब्सक्रिप्शन पर मिलेंगे कई अतिरिक्त फायदे

    बता दें कि अभी तक किसी सेलिब्रिटी, सरकारी संस्थान या जाने- पहचाने चेहरे को ही ब्लू टिक मिलता था। हालांकि अब मस्क के सब्सक्रिप्शन प्लान के तहत कोई भी प्रतिमाह भुगतान कर ब्लू टिक ले सकता है। साथ ही ब्लू टिक यूजर्स को कुछ अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलेंगी, जैसे ट्वीट की कैरेक्टर लिमिट बढ़ जाएगी। साथ ही ट्वीट में एडिट या अनडू के विकल्प भी मिलेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें