IMC 2024: भारत का डेटा भारतीय डेटा सेंटर में ही रहना चाहिए- आकाश अंबानी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 15 Oct 2024 12:56 PM IST
सार

रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने भारत का डेटा भारतीय डेटा सेंटर में ही रखने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि भारत में डेटा जनरेशन का पैमाना और स्पीड तेजी से बढ़ी है और एआई के साथ यह और तेजी से बढ़ेगी।

विज्ञापन
IMC 2024 Indian Data should remain in India Govt should expedite data center policy Says Akash Ambani
Akash Ambani - फोटो : ANI

    विस्तार

    आज से नई दिल्ली के प्रगति मैदान में इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 (IMC 2024) की शुरुआत हो गई है जो कि 18 अक्तूबर 2024 तक चलेगी। इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 में 400 से अधिक प्रदर्शक, लगभग 900 स्टार्टअप और 120 से अधिक देशों की भागीदारी हो रही है। यह इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 का 8वां संस्करण है। हर साल की तरह इस साल भी इंडिया मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन पीएम मोदी ने किया है। इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 8वें संस्करण की थीम "द फ्यूचर इज नाउ" है।

    इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने भारत का डेटा भारतीय डेटा सेंटर में ही रखने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि भारत में डेटा जनरेशन का पैमाना और स्पीड तेजी से बढ़ी है और एआई के साथ यह और तेजी से बढ़ेगी। इसलिए देश में एआई और मशीन लर्निंग डेटा सेंटर स्थापित करने की जरूरत है और इसके लिए भारतीय कंपनियों को सरकार की ओर से प्रोत्साहन मिलना चाहिए। साथ ही उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि डेटा सेंटर नीति 2020 के मसौदे को जल्द अपडेट करें।

    विज्ञापन

    आकाश अंबानी ने कहा, “विकसित भारत के सपने के साकार करने के लिए एआई अत्यंत महत्वपूर्ण है। और जियो ने एआई के फायदे को हर भारतीय तक पहुंचाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। ठीक वैसा ही जैसा कि हमने मोबाइल ब्रॉडबैंड के साथ किया था। हम किफ़ायती कीमतों पर शक्तिशाली एआई मॉडल और सेवाएँ देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए हम एक राष्ट्रीय एआई इंफ्रास्ट्रक्चर का आधार तैयार कर रहे हैं।“

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें