Jio के जवाब में Idea ने पेश किया दमदार प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 70GB डाटा

जियो के धन धना धन प्लान लॉन्च होने के बाद से ही कहा जा रहा था कि अन्य टेलीकॉम कंपनियां जियो के इस प्लान के टक्कर में नए प्लान पेश करेंगी। हुआ भी ऐसा ही। पहले एयरटेल ने 70 जीबी वाला प्लान पेश किया और आइडिया ने भी 70 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान पेश किया है।
रिपोर्ट के मुताबिक एयरटेल के 399 रुपये वाले प्लान के बाद आइडिया भी 297 रुपये और 447 रुपये का प्लान लाने वाला है। 297 रुपये वाले प्लान में आइडिया टू आइडिया लोकल/एसटीडी कॉलिंग और 70 दिनों के लिए 70 जीबी 4जी डाटा मिलेगा। प्रतिदिन डाटा यूज की सीमा 1 जीबी होगी। वहीं 447 रुपये वाले प्लान में भी ऊपर वाले प्लान के ही ऑफर मिलेंगे, लेकिन इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।
प्लान में ये लिमिट भी है

297 रुपये प्लान में रोज कॉलिंग की सीमा 300 मिनट होगी, जबकि पूरे सप्ताह में 1200 मिनट। इसके बाद 30 पैसा प्रति मिनट के दर से शुल्क लिए जाएंगे। वहीं 447 रुपये वाले प्लान में 70 दिनों तक अनलमिटेड कॉलिंग 3000 मिनट मिलेगी। इसके बाद 30 पैसे प्रति मिनट के दर से शुल्क लगेगा।
ये भी पढ़ें- जियो के जवाब में एयरटेल लाया धांसू प्लान, मिलेगा 70GB डाटा
हालांकि यह सिर्फ उन्हीं यूजर्स के लिए है जिनके पास 4जी सिम कार्ड है और 4जी हैंडसेट है। यह प्लान सिर्फ प्रीपेड यूजर्स के लिए है। सूत्रों का कहना है कि कंपनी ग्राहकों को इस प्लान के बारे में मैसेज भी भेजने लगी है।
बता दें कि इससे पहले गुरुवार को एयरटेल ने 399 रुपये का नया प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान की वैधता 70 दिनों की होगी। इस प्लान के तहत 70 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग होगी और 70 जीबी डाटा मिलेगा। डाटा यूज की सीमा प्रतिदिन 1 जीबी होगी। हालांकि यह प्लान सिर्फ 4जी हैंडसेट यूजर्स के लिए ही है। जिन यूजर्स के पास 4 जी हैंडसेट नहीं है उन्हें यह प्लान नहीं मिलेगा।