iCloud outage: एक साथ ठप हो गईं एपल की कई सेवाएं, जानें क्या रही वजह
Apple ने अपने सिस्टम स्टेटस पेज पर अपडेट कर दिया है कि सभी सेवाएं अब सामान्य रूप से काम कर रही हैं। यूजर्स से अनुरोध किया गया है कि वे अपने अकाउंट को चेक करें और यह सुनिश्चित करें कि उनके डेटा और फाइल्स ठीक से उपलब्ध हैं।

विस्तार
Apple की लोकप्रिय क्लाउड सेवा iCloud में 25 जून की सुबह एक बड़ा आउटेज देखा गया। इस आउटेज की वजह से दुनियाभर के यूजर्स को Photos, iCloud Mail, Find My और iCloud Web Apps जैसी जरूरी सेवाओं का उपयोग करने में परेशानी हुई, हालांकि अब Apple ने पुष्टि कर दी है कि सभी सेवाएं पूरी तरह से सामान्य हो गई हैं।
Apple के सिस्टम स्टेटस डैशबोर्ड के मुताबिक, यह आउटेज भारतीय समयानुसार (IST) आधी रात के तुरंत बाद शुरू हुआ और करीब सुबह 4:30 बजे तक चला यानी लगभग 5 घंटे तक सेवाएं बाधित रहीं। आउटेज के कारण iCloud Mail, iCloud Drive, Photos, Find My, iCloud Account & Sign-In, iWork for iCloud, iCloud Calendar, iCloud Contacts, iCloud Storage Upgrades और iCloud Web Apps सेवाएं ठप थीं।
- iCloud Mail: 50% यूजर्स मेल एक्सेस नहीं कर पाए।
- iCloud Drive: 44% यूजर्स फाइल्स डाउनलोड या एक्सेस नहीं कर पाए।
- iCloud Account Login: 6% यूजर्स लॉगिन ही नहीं कर सके।
- Downdetector जैसी सर्विस मॉनिटरिंग वेबसाइट पर रात 1 बजे से ही शिकायतें दर्ज होनी शुरू हो गईं।
- Telegram Hiring: टेलीग्राम में नौकरी का शानदार मौका, आठ करोड़ मिलेगी सैलरी
- Google AI courses: जिंदगी बना देंगे गूगल के ये फ्री एआई कोर्स, एक घंटे में मिल जाएगा सर्टिफिकेट
- साइबर कॉलर ट्यून: हर दिन 6,000 लोग...अब सिर्फ दो बार ही सुनाई देगी अमिताभ बच्चन की "आवाज"
- BSNL 5G: सरकारी कंपनी ने शुरू की सिम कार्ड की होम डिलीवरी, ऐसे करें ऑर्डर