Ai Vs Humans: इंसानों को कंट्रोल कर सकते हैं रोबोट्स, Ai फर्म के फाउंडर ने किया दावा
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में एआई रोबोट्स इंसानों को कंट्रोल कर सकते हैं। बता दें कि इससे पहले 1000 एक्सपर्ट के एक ग्रुप ने एआई के डेवलपमेंट को तुरंत रोकने के लिए अलर्ट किया था।

विस्तार
एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और AI बेस्ड रोबोट्स को लेकर लगातार कई विशेषज्ञों की राय सामने आ रही है। कोई इसे मानव भविष्य के लिए खतरा बता रहा है तो कोई इससे नौकरियों में कमी होने का खतरा बता रहा है। अब इसे लेकर एआई फर्म के फाउंडर इमाद मुस्ताक ने अलर्ट किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में एआई रोबोट्स इंसानों को कंट्रोल कर सकते हैं। बता दें कि इससे पहले 1000 एक्सपर्ट के एक ग्रुप ने एआई के डेवलपमेंट को तुरंत रोकने के लिए अलर्ट किया था।
इमाद मुस्ताक ब्रिटिश टेक फर्म, स्टेबिलिटी एआई के फाउंडर हैं। इसने स्टेबल डिफ्यूजन को लोकप्रिय बनाया। यह एक ऐसा टूल है जो ऑनलाइन फोटो बनाने में मदद करता है और टेक्स्ट इंस्ट्रक्शन और इमेज को एनालाइज करके एआई की मदद से फोटो बना सकता है।
एक इंटरव्यू में तकनीकी संस्थापक मुस्ताक ने कहा, "एआई को लेकर सबसे खराब स्थिति यह है कि यह बहुत ज्यादा विस्तार कर सकता है और मूल रूप से यह मानवता को कंट्रोल कर करता है। उन्होंने कहा कि यह भयानक लगता है, लेकिन जोखिम की ओर इशारा करने वाला वह अकेला नहीं है, कि अगर हम अपने से ज्यादा स्मार्ट कंप्यूटर बनाते हैं तो हम निश्चित नहीं हो सकते कि आगे क्या होगा।
मुस्ताक का कहना है कि उनका मानना है कि एआई "महामारी से बड़ा आर्थिक प्रभाव होगा", जबकि इसके भविष्य को हम तय कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह तय करना हमारे ऊपर है कि यह किस दिशा में जाता है।
- Canon PowerShot V10 कॉम्पैक्ट कैमरा भारत में लॉन्च, इसमें है इन-बिल्ट माइक्रोफोन
- JioCinema Premium सब्सक्रिप्शन लॉन्च, कीमत और फायदे जानें
- Google Pixel 7a vs Pixel 7: कौन सा पिक्सल खरीदना आपके लिए होगा फायदे का सौदा, कीमत से लेकर फीचर्स तक जानें
- Karnataka Election: सोशल मीडिया ने कहा- बेंगलुरु के किंग 'कोहली' से पंगा लेना पड़ा भारी, देखें मजेदार मीम्स