Canon PowerShot V10 कॉम्पैक्ट कैमरा भारत में लॉन्च, इसमें है इन-बिल्ट माइक्रोफोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 13 May 2023 05:41 PM IST
सार

Canon PowerShot V10 को खासतौर पर वीडियो क्रिएटर्स और स्मार्टफोन वीडियो क्रिएटर्स के लिए डिजाइन किया गया है। Canon PowerShot V10 के साथ न्वाइज कैंसिलेशन के लिए इन-बिल्ट माइक्रोफोन दिया गया है।

विज्ञापन
Canon PowerShot V10 Compact Camera launched in India With Vertical Grip
Canon PowerShot V10 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    कैनन ने भारतीय बाजार में अपने नए कॉम्पैक्ट कैमरा Canon PowerShot V10 को लॉन्च कर दिया है। Canon PowerShot V10 को खासतौर पर वीडियो क्रिएटर्स और स्मार्टफोन वीडियो क्रिएटर्स के लिए डिजाइन किया गया है। Canon PowerShot V10 के साथ न्वाइज कैंसिलेशन के लिए इन-बिल्ट माइक्रोफोन दिया गया है।

    Canon PowerShot V10 की कीमत 39,995 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री अगले महीने से होगी। Canon PowerShot V10 के साथ DIGIC X इमेज प्रोसेसर है। इसके अलावा इसमें 1 इंच CMOS 13.1 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।

    विज्ञापन

    Canon PowerShot V10 के साथ फेस ट्रैकिंग ऑटोफोकस फीचर भी मिलता है। कैमरे के साथ 19mm का लेंस है। फोटोग्राफी के लिए कैमरे में 125-12800 तक का आईएसओ रेंज मिलता है। वहीं वीडियो के लिए ISO 125-6400 है। 4के वीडियो के लिए इस कैमरे का ISO 3200 है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Canon PowerShot V10 की फोटो के लिए शटर स्पीड 1/2000 और वीडियो के लिए 1/4000 है। कैनन के इस कैमरे से आप 4K UHD वीडियो रिकॉर्ड कर सकेंगे। इसमें फुल एचडी रिकॉर्डिंग भी होती है।

    Canon PowerShot V10 के साथ माइक्रोएसडी का सपोर्ट है। इसमें एक HDMI माइक्रो (Type D) और 3.5mm का स्टीरियो मिनी जैक मिलता है। इसमें बैटरी है जिसे चार्ज किया जा सकेगा। चार्जिंग के लिए कैमरे के साथ PD-E1 एडाप्टर मिलता है।

    Canon PowerShot V10 कैमरे के साथ WiFi और ब्लूटूथ का सपोर्ट मिलता है। इसकी मदद से यूट्यूब और Facebook पर सीधे लाइव किया जा सकेगा। कैमरे का कुल वजन 211 ग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें