Karnataka Election: सोशल मीडिया ने कहा- बेंगलुरु के किंग 'कोहली' से पंगा लेना पड़ा भारी, देखें मजेदार मीम्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 13 May 2023 04:26 PM IST
सार

कर्नाटक चुनावी नतीजों के बाद सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि बजरंग बली कांग्रेस के साथ हैं। इसके अलावा ट्विटर पर कांग्रेस मुक्त भारत भी ट्रेंड करने लगा है।

विज्ञापन
Karnataka Election Result Social Media Reactions On Congress victory
Karnataka Election - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    कर्नाटक में विधानसभा चुनाव भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा के हाथ से कर्नाटक की सत्ता भी चली गई। देशभर में राजनीतिक संकट से जूझ रही कांग्रेस को बड़ी जीत हासिल हुई है। कई चुनावों में लगातार हार का सामना कर रही कांग्रेस के लिए पहले हिमाचल प्रदेश और अब कर्नाटक चुनाव किसी तोहफे से कम नहीं है। कर्नाटक चुनाव में बजरंग बली की काफी चर्चा हुई और अब बीजेपी की हार के बाद बजरंग बली एक बार फिर से चर्चा में हैं। कर्नाटक चुनावी नतीजों के बाद सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि बजरंग बली कांग्रेस के साथ हैं। इसके अलावा ट्विटर पर कांग्रेस मुक्त भारत भी ट्रेंड करने लगा है। यह पढ़ने में थोड़ा अजीब है कि कांग्रेस की जीत हुई है तो फिर कांग्रेस मुक्त भारत का नारा क्यों।

    दरअसल यह कटाक्ष है। बीजेपी अक्सर कांग्रेस मुक्त भारत कहती है और अब कर्नाटक में जीत के बाद छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल ने कहा है कि वो कहते थे कांग्रेस मुक्त भारत, दक्षिण भारत BJP मुक्त हो गया है। बघेल के इस बयान के बाद ही लोग कटाक्ष के तौर पर कांग्रेस मुक्त भारत हैशटैग के साथ ट्वीट कर रहे हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें