HP में होने वाली है बड़ी छंटनी, 9000 को गंवानी पड़ेगी नौकरी

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 04 Oct 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
HP to Cut Up to 9000 Jobs in New Restructuring Plan by new CEO
HP PRINTER - फोटो : HP

    बाजार में सुस्ती का असर अब टेक और आईटी कंपनियों पर भी होने लगा है। HP के नए सीईओ ने कंपनी में छंटनी की प्लानिंग की है। नए सीईओ की प्लानिंग के मुताबिक अगले तीन सालों में 16 फीसदी कर्मचारियों को कार्य मुक्त किया जाएगा।

    पर्सनल कंप्यूटर और प्रिंटर बनाने वाली कंपनी में ग्लोबल स्तर पर 7,000 से 9,000 लोगों को निकाला जा सकता है। करीब नौ हजार लोगों को नौकरी से निकालने के बाद वित्तिय वर्ष 2022 के अंत तक कंपनी 1 बिलियन डॉलर यानी करीब 7,100 करोड़ रुपये की बचत करेगी।

    विज्ञापन

    HP ने इसकी जानकारी गुरुवार को दी। बता दें कि एचपी में हाल ही में एनरिक लोरेस ने सीईओ का पदभार संभाला है और छंटनी का प्लान उनका ही है। लोरेस एचपी का स्याही डिविजन संभाल रहे हैं जो कि सबसे ज्यादा मुनाफा देने वाला डिविजन है। बता दें कि HP का स्टॉक इस साल 10 फीसदी तक नीचे रहा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें