Instagram ने नया एप Threads किया लॉन्च, अब 'करीबी' दोस्तों से कर सकेंगे खुल कर बातें

दिग्गज सोशल मीडिया एप इंस्टाग्राम (Instagram) ने चैटिंग एप Threads को लॉन्च कर दिया है। यूजर्स इस एप के जरिए अपने दोस्तों ढ़ेर सारी बातें कर सकेंगे। थ्रेड्स एप बिल्कुल इंस्टाग्राम के क्लोस फ्रेंड्स फीचर की तरह काम करता है। एप के यूजर्स अपने नजदीकी मित्रों को इस प्लेटफॉर्म से जोड़ सकेंगे। इसके साथ ही अपने महत्वपूर्ण पल इसपर शेयर भी कर पाएंगे।
इंस्टाग्राम ने Threads एप को लेकर कहा है कि हम लंबे समय से ऐसे फीचर्स रोल आउट कर रहे हैं, जिनसे यूजर्स आसानी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अहम पलों को शेयर कर सके। लेकिन हमने इस एप को खास नजदीकी की दोस्तों के लिए पेश किया है। इस एप के जरिए यूजर्स अपने दोस्तों के साथ वीडियो और फोटो शेयर कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो यह एप स्नैपचैट को कड़ी टक्कर देगा।
ये भी पढ़ें : गूगल ने मैप्स के लिए जारी किया इंकॉग्निटो मोड, जानें इसके फायदे
Threads एप के फीचर्स
इस एप में लोगों को स्नैपचैट जैसे फीचर्स मिलेंगे। यूजर्स की तरफ से शेयर किए गए सारे स्नैप कुछ समय बाद अपने आप गायब हो जाएंगे। इंस्टाग्राम ने इस एप में नया ऑटो स्टेटस फीचर भी जोड़ा है। वही दूसरी तरफ यह एप यूजर के फोन की लोकेशन, टाइम, बैटरी और नेटवर्क का इस्तेमाल करेगा। आपको बता दें कि यूजर्स ऑटो स्टेटस फीचर को डिसेबल कर सकते हैं। वहीं, यह फीचर लोगों की लोकेशन को ट्रैक नहीं करेगा और साथ ही जानकारी इंस्टाग्राम सर्वर पर स्टोर नहीं होगी।
- Samsung Galaxy Fold की प्री-बुकिंग शुरू, किताब की तरह मुड़ जाता है यह फोन
- Mackbook Pro और iPad Pro जल्द होंगे लॉन्च, यूजर्स को मिलेंगे दमदार प्रोसेसर के साथ खास फीचर्स
- Amazon और Flipkart की फेस्टिव सेल का आज है आखिरी दिन, इन स्मार्टफोन पर मिलेगी शानदार डील्स
- BSNL ने 455 दिन बढ़ाई इस पुराने प्री-पेड प्लान की वैधता, आपको होंगे ये फायदे