HP में होने वाली है बड़ी छंटनी, 9000 को गंवानी पड़ेगी नौकरी
विज्ञापन

बाजार में सुस्ती का असर अब टेक और आईटी कंपनियों पर भी होने लगा है। HP के नए सीईओ ने कंपनी में छंटनी की प्लानिंग की है। नए सीईओ की प्लानिंग के मुताबिक अगले तीन सालों में 16 फीसदी कर्मचारियों को कार्य मुक्त किया जाएगा।
पर्सनल कंप्यूटर और प्रिंटर बनाने वाली कंपनी में ग्लोबल स्तर पर 7,000 से 9,000 लोगों को निकाला जा सकता है। करीब नौ हजार लोगों को नौकरी से निकालने के बाद वित्तिय वर्ष 2022 के अंत तक कंपनी 1 बिलियन डॉलर यानी करीब 7,100 करोड़ रुपये की बचत करेगी।
विज्ञापन
HP ने इसकी जानकारी गुरुवार को दी। बता दें कि एचपी में हाल ही में एनरिक लोरेस ने सीईओ का पदभार संभाला है और छंटनी का प्लान उनका ही है। लोरेस एचपी का स्याही डिविजन संभाल रहे हैं जो कि सबसे ज्यादा मुनाफा देने वाला डिविजन है। बता दें कि HP का स्टॉक इस साल 10 फीसदी तक नीचे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
- Amazon और Flipkart की फेस्टिव सेल का आज है आखिरी दिन, इन स्मार्टफोन पर मिलेगी शानदार डील्स
- Instagram ने नया एप Threads किया लॉन्च, अब 'करीबी' दोस्तों से कर सकेंगे खुल कर बातें
- Mackbook Pro और iPad Pro जल्द होंगे लॉन्च, यूजर्स को मिलेंगे दमदार प्रोसेसर के साथ खास फीचर्स
- गूगल ने मैप्स के लिए जारी किया इंकॉग्निटो मोड, जानें इसके फायदे