Google: एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर डिफॉल्ट गूगल अकाउंट कैसे बदलें, इस आसान प्रक्रिया को करें फॉलो
अगर आप अपने फोन में डिफॉल्ट गूगल अकाउंट को बदलना चाहते हैं, मगर आपको इसका तरीका नहीं पता नहीं है तो इस खबर से आपका काम बन जाएगा। चलिए जानते हैं कि क्या है आसान की प्रक्रिया।

विस्तार
देश के अधिकतर स्मार्टफोन में गूगल सर्च इंजन का इस्तेमाल होता है। फोन में पहले से गूगल के कई सारे इन बिल्ट एप दिए गए होते हैं। इस वजह से अधिकतर सेवाएं गूगल की मिलती हैं। गूगल अकाउंट एक बार एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर डिफॉल्ट तरीके से सेट हो गया तो फिर गूगल की सभी सेवाएं उसी अकाउंट पर मिलेंगी। जैसे- गूगल फोटोज, जीमेल और गूगल ड्राइव आदि। हालांकि, आप गूगल अकाउंट को बदलना चाहते हैं और आपके पास कई गूगल अकाउंट हैं तो कई बार उसे मैनेज करने काफी चुनौतीपूर्ण हो जाता है। मगर आगे जानिए क्या है गूगल डिफॉल्ट अकाउंट को बदलने का तरीका।
- अपने पहले अपने फोन का लॉक खोलें और फोन की सेटिंग को खोजें।
- सेटिंग खोलने के बाद अकाउंट या फिर अकाउंट एंड बैकअप तलाशें। इस सेक्शन में डिवाइस के साथ लिंक हुए सभी अकाउंट्स की सूची मिल जाएगी।
- यहां पर गूगल अकाउंट मिल जाएगा, उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद जिस अकाउंट को हटाना चाहते हैं, उसकी अकाउंट डिटेल पर क्लिक करें।
- अकाउंट डिटेल आने के बाद दाई ओर ऊपर की तरफ तीन डॉट मिल जाएगी, जहां पर रिमूव अकाउंट का विकल्प मिलेगा।
- रिमूव अकाउंट पर क्लिक करते ही डिवाइस से वह अकाउंट हट जाएगा। इसके बाद अकाउंट सेक्शन में जाकर नया अकाउंट जोड़ें।
- यहां पर नई ईमेल आईडी और पासवर्ड डालें या फिर पहले से मौजूद किसी अकाउंट का चुनाव करें।
गूगल अपने यूजर्स के लिए लगातार नए-नए फीचर्स लाता रहता है। साथ ही यूजर्स की सेफ्टी और प्राइवेसी के लिए भी काम करता रहता है। बीते कुछ सालों में गूगल ने अपनी सेवाओं में काफी सुधार किया है। यही वजह है कि आज भी लोगों को गूगल की सेवाओं पर भरोसा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल सर्च में यूजर्स को एआई का सपोर्ट मिल रहा है। एंड्रॉयड यूजर्स डिवाइस में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई की मदद से कई सुविधाएं यूजर्स को दे रहा है।