WhatsApp: सावधान! व्हाट्सएप पर कभी न करें ये काम, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने
अगर आप व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना है। व्हाट्सएप पर कुछ चीजों को कभी भी नहीं करना है, वरना यूजर्स को नुकसान उठाना पड़ सकता है। चलिए पढ़ते हैं क्या है इसकी पूरी जानकारी।

विस्तार
व्हाट्सएप दुनिया का सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाला चैटिंग एप है। इस एप के जरिए लोग आसानी से किसी के साथ कभी भी बात कर सकते हैं। इस मोबाइल एप में ग्रुप कॉलिंग और कई सारे फीचर्स मिलते हैं। व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए लगातार इस एप में सुधार कर रहा है। प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर कंपनी अभी भी काम कर रही है। हालांकि, इस एप पर बीते कुछ समय से कई तरह के सवाल खड़े हुए हैं। इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई सोशल इंजीनियरिंग अटैक हुए हैं। ऐसे में यूजर्स को कुछ बातों का ध्यान रखना है और व्हाट्सएप पर कभी भी ऐसा नहीं करना है।
व्हाट्सएप यूजर्स को अपनी प्रोफाइल फोटो छुपाने की सुविधा देता है। इस फीचर की मदद से जो यूजर्स किसी अनजान शख्स को अपनी फोटो नहीं दिखाना चाहते हैं, तो अपनी फोटो को हाइड कर सकते हैं। इसके लिए सेटिंग में जाकर प्राइवेसी में जाना है, फिर प्रोफाइल फोटो पर जाकर कई सारे विकल्प मिल जाएंगे।
यूजर्स को व्हाट्सएप पर फेक न्यूज को आगे नहीं भेजना चाहिए। अगर किसी खबर की पुष्टि नहीं है तो भूलकर भी उस खबर को आगे किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिए।