Google Play अकाउंट को किसी भी डिवाइस में करें चेंज, जानें स्टेप बाय स्टेप

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 21 Sep 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
How To Change Google Play Store Account On Device Know Step By Steps
Google Play Protect

    गूगल (Google) का प्ले स्टोर (Google Play Store) अपने एप्स के लिए दुनिया में जाना जाता है। वहीं, इस प्लेटफॉर्म पर Paid और Unpaid एप्स दोनों मौजूद हैं, जिनको लोग अपनी जरूरत के हिसाब से डाउनलोड करते हैं। इतना ही नहीं गूगल के यूजर्स प्ले स्टोर से फिल्म और बुक्स खरीदते हैं। इसके अलावा यूजर्स को टीवी शो का भी एक्सेस मिलता हैं।

    वही दूसरी तरफ आईओएस प्लेटफॉर्म की बात करें तो इसके यूजर्स आईपैड और आईफोन पर गूगल प्ले के कंटेंट को देख पाते हैं, लेकिन प्ले स्टोर के गेम्स और एप को डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। वहीं, गूगल प्ले स्टोर के उपभोक्ता अपने अन्य अकाउंट को एक डिवाइस में ऐड कर सकेंगे। इसके अलावा यूजर्स गूगल प्ले अकाउंट्स को आपस में स्विच भी कर पाएंगे। गूगल प्ले स्टोर के यूजर्स इस प्रक्रिया के माध्यम से अकाउंट को एक डिवाइस में जोड़ने के साथ बदल सकेंगे।

    विज्ञापन

    1. किसी अकाउंट को जोड़ने के लिए आपको फोन की सेटिंग में जाना होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    2. अकाउंट या यूजर एंड अकाउंट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

    3. गूगल पर क्लिक करने के बाद आपका फोन आपसे पिन या पासवर्ड एंटर करने को कहेगा।

    4. पिन एंटर करने के बाद आप अपने दूसरे अकाउंट को जोड़ सकेंगे।

    1. अकाउंट को चेंज करने के लिए गूगल प्ले एप को ओपन करने के बाद लेफ्ट कॉर्नर में तीन लाइन्स वाले आईकन पर टैप करना होगा।

    2. इसके बाद आपको टॉप पर अपना नाम और ई-मेल एड्रेस दिखाई देगा। इसके बाद आपको नीचे की तरफ स्वाइप करना होगा।

    3. नीचे जाने के बाद अब आप अपने हिसाब से किसी भी अकाउंट को इस्तेमाल कर सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें