टाटा स्काई बिंज vs डिश टीवी TV d2h मैजिक: कौन-सी डिवाइस है बेस्ट?

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 26 Aug 2019 09:23 AM IST
Tata Sky Binge vs Dish TV d2h magic Price streaming platforms features compared
Tata Sky Binge vs Dish TV d2h magic - फोटो : amar ujala

    भारत में मोबाइल डाटा और ब्रॉडबैंड कई देशों के मुकाबले सस्ते हैं। इंटरनेट सस्ता होने के कारण भारत में ओवर द टॉप (OTT) स्ट्रीमिंग सर्विसेज तेजी से बढ़ रही हैं। भारत में अमेजन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार और ZEE5 की लोकप्रियता भी कम नहीं है। इसी कड़ी में अपने यूजर्स को ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा देने के लिए डीटीएच कंपनियां भी लगातार कई ऑफर्स और डिवाइस पेश कर रही हैं। अभी हाल ही में डिश टीवी ने वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा के लिए d2h Magic डिवाइस पेश किया है जो कि डिश टीवी के D2h के सेटअप बॉक्स के लिए है। d2h Magic का सीधा मुकाबला टाटा स्काई बिंज से है तो आइए जानते हैं कौन-सी वीडियो स्ट्रीमिंग डिवाइस आपके लिए बेस्ट है।

    d2h Magic
    d2h Magic - फोटो : d2h

    Dish TV d2h Magic की कीमत और फीचर्स

    डिश टीवी ने d2h Magic को 399 रुपये की कीमत पर बाजार में पेश किया है, हालांकि 399 रुपये सिर्फ डिवाइस की कीमत है। तीन महीने के फ्री प्रीव्यू ऑफर के बाद हर महीने ग्राहकों को 25 रुपये शुल्क के रूप में देने होंगे। इसके अलावा टैक्स भी देना होगा। डीटूएच मैजिक के यूजर्स हंगामा प्ले, एलटी बालाजी और जी5 जैसे एप्स को आनंद अपने टीवी पर ले सकेंगे।

    d2h Magic
    d2h Magic - फोटो : d2h

    Dish TV d2h Magic की कीमत और फीचर्स

    यहीं नहीं इसके अलावा 399 रुपये अदा करने के बाद अलग से टैक्स भी चुकाना होगा। टू2एच मैजिक पर हंगामा प्ले, एएलटी बालाजी, ZEE5 और Watcho जैसे एप्स देख सकेंगे। यदि आप एक डिश टीवी सब्सक्राइबर हैं और डी2एच मैजिक की सुविधा लेना चाहते हैं तो आप कंपनी की वेबसाइट से इसे बुक कर सकते हैं या फिर 1800 1370 111 पर फोन करके ऑर्डर कर सकते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें