कहां-कहां हुआ है आपके आधार कार्ड का इस्तेमाल, घर बैठे निकाले 6 महीने का रिकॉर्ड
विज्ञापन

आधार कार्ड के जितने फायदे हैं उतना ही सिक्योरिटी को लेकर आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आजकल आधार कार्ड के साथ फर्जीवाड़े और छेड़छाड़ को लेकर कई रिपोर्ट सामने आ रही हैं। ऐसे में आपके लिए जरूरी है कि आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि आपके आधार कार्ड का इस्तेमाल कब, कहां और कैसे हुआ। आइए इसका तरीका जानते हैं...

सबसे पहले आप uidai की वेबसाइटhttps://uidai.gov.in/पर जाएं। यहां आपको 'Aadhaar Authentication History' का विकल्प दिखेगा जिसपर आपको क्लिक करना है।

यह विकल्प आपको माय आधार सेक्शन में दिखेगा। इसके अलावा आप https://resident.uidai.gov.in/aadhaar-auth-history इस लिंक पर क्लिक करके सीधे जा सकते हैं।
विज्ञापन