साइबर हैकर्स ने लोगों के अकाउंट से उड़ाए लाखों रुपये, इन तरीकों का किया इस्तेमाल

कनीक के इस दौर में सभी लोग अपना समय बचाने के लिए इंटरनेट बैंकिंग जैसे प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हैं। वही दूसरी तरफ इन साधनों के ज्यादा इस्तेमाल से ऑनलाइन फ्रॉड की घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही हैं। साथ ही हैकर्स ने लोगों को चूना लगाने के लिए नए तरीके ईजाद किए हैं। नोएडा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें हैकर्स ने पांच लोगों को विभिन्न तरीकों से चपत लगाई हैं। तो चलिए जानते है इसके बारे में...
हैकर्स ने पांच अलग-अलग जगहों पर लोगों के अकाउंट से एक से लेकर 12 लाख रुपये उड़ाएं हैं। वहीं, लोगों ने इस घटना की शिकायत नोएडा सेक्टर-24 पुलिस थाना में दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, गुरुवार को सेक्टर 61 के निवासी रश्मि पाठक के खाते से करीब 20 हजार रुपये निकाले गए थे।
जैसे ही उन्हें इस घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत खाता ब्लॉक करा दिया था। इसके बाद उन्होंने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके साथ ही सेक्टर-73 के निवासी सुमित बख्शी को 66 हजार रुपये का चूना लगा था।
इतना ही नहीं सलारपुर के निवासी विन्य पासवान के साथ भी केवाईसी के नाम पर ऑनलाइन ठगी हुई। हैकर्स ने उनके मोबाइल नंबर पर केवाईसी अपडेट करने को लेकर लिंक भेजा था, जिसपर क्लिक करने के बाद ही 30 हजार रुपये उड़ा लिए गए थे।
हैकर्स ने सेक्टर-73 के निवासी राहुल चंद को क्रेडिट कार्ड के नाम पर चूना लगाया था। राहुल के अनुसार, शुक्रवार को करीब 4.30 बजे एक कॉल आया था। इसके बाद ही उनके अकाउंट से 10 हजार रुपये निकल लिए गए थे।
1. अगर कोई आपसे पेटीएम या बैंक अकाउंट को लेकर केवाईसी के लिए कॉल करता है, तो भूलकर भी जानकारी साझा नहीं करें।
2. यदि कोई भी आपको इनामी स्कीम का विजेता बताकर आपसे खाते के बारे में पूछता है, तो भूलकर भी नंबर जैसी जानकारी शेयर ना करें।
3. डेबिट कार्ड पर छपी सीवीवी नंबर और अन्य जानकारी को किसी के साथ शेयर ना करें।
- Vodafone ने उतारा सस्ता डाटा प्लान, मिलेगी कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा, देगा जियो को टक्कर
- Reliance Jio के यूजर्स को लगा झटका, बंद हुए ये दो सबसे सस्ते डाटा पैक
- Jio IUC: बची है वैलिडिटी लेकिन दूसरे नंबर पर नहीं लग रहा कॉल तो ऐसे कराएं रिचार्ज
- Jio ने एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, IUC चार्ज रिफंड की मांग की