OpenAI: गूगल सर्च की बढ़ने वाली है मुसीबत, ChatGPT में आया शॉपिंग वाला फीचर
OpenAI ने कहा है कि अब ChatGPT एप के जरिए यूजर्स सीधे शॉपिंग कर सकते हैं। यह नया फीचर ChatGPT के Search मोड में जोड़ा गया है, जो यूजर्स को इंटरनेट पर किसी भी चीज को खोजने और खरीदने की सुविधा देगा, बिल्कुल उसी तरह जैसे आप Google Search का उपयोग करते हुए शॉपिंग करते हैं।

विस्तार

OpenAI ने X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “हम यह घोषणा करते हुए उत्साहित हैं कि हमने ChatGPT सर्च को और बेहतर बनाया है और आज से एक बेहतर शॉपिंग अनुभव को रोलआउट करना शुरू कर दिया है।” कंपनी का कहना है कि वह शॉपिंग को “सरल, तेज और बेहतर बनाना चाहती है जिससे प्रोडक्ट्स को ढूंढना, तुलना करना और खरीदना आसान हो जाए।” यह नया शॉपिंग फीचर ChatGPT के डिफॉल्ट GPT-4o मॉडल में उपलब्ध होगा।
OpenAI के अनुसार, ChatGPT का Search फीचर इस समय सबसे लोकप्रिय और तेजी से बढ़ने वाला फीचर है। कंपनी का दावा है कि सिर्फ पिछले एक हफ्ते में ही ChatGPT सर्च मोड के जरिए एक अरब से ज्यादा वेब सर्च किए गए हैं।
- कोई एप फर्जी है या नहीं, ऐसे पता लगाएं
- Tech Tips: एंड्रॉयड और आईफोन में DND मोड कैसे एक्टिवेट करें, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
- Gemini AI: अब सभी एंड्रॉयड डिवाइस में मिलेगा गूगल का एआई, गूगल असिस्टेंट की हो गई छुट्टी
- Sarvam AI: देश का पहला स्वदेशी एआई मॉडल बनाएगा स्टार्टअप 'सर्वम', केंद्र सरकार ने किया चयन