लालची होते हैं स्मार्टफोन का अधिक इस्तेमाल करने वाले, नई शोध में हुआ खुलासा

प्रदीप पाण्डेय
टेक, डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 20 Nov 2020 12:58 PM IST
विज्ञापन
Heavy Smartphone users are greedy new research revealed
smartphone user

    स्मार्टफोन के अधिक इस्तेमाल को लेकर डॉक्टर्स हमेशा लोगों को चेतावनी देते रहते हैं। अक्सर ये बातें सामने आती रहती हैं कि स्मार्टफोन के ज्यादा इस्तेमाल से लोगों की गर्दन और पीठे में दर्द की शिकायत हो रही है। कई बार आंखों के लिए भी स्मार्टफोन को हानिकारक बताया जाता है लेकिन आजकल लोगों की जीवनशैली ऐसी हो गई है कि स्मार्टफोन से दूर रहना दूभर हो गया है।

    अब एक नई शोध से बता चला है कि स्मार्टफोन का अधिक इस्तेमाल लोगों को लालची भी बनाना है। स्मार्टफोन की लत न सिर्फ आंखों के लिए खतरनाक है, बल्कि मन में लालच का भाव भी जगाती है। एक जर्मन अध्ययन में दिन-रात स्मार्टफोन की स्क्रीन से चिपके रहने वाले यूजर में इनाम पाने की तलब ज्यादा देखी गई है। इसके लिए वे बड़े से बड़ा जोखिम मोल लेने से भी नहीं चूकते हैं।

    विज्ञापन

    फ्रे यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के मुताबिक स्मार्टफोन पर यूजर ज्यादातर समय या तो सोशल साइट पर गुजारते हैं या फिरगेम खेलते हैं। दोनों ही चीजें उन्हें इंटरनेट की हसीन दुनिया में ले जाती हैं। इससे वे आत्मनियंत्रण खो देते हैं। उनमें इनाम पाने की लालसा बढ़ती है, जो जोखिम लेने को उकसाती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    स्मार्टफोन के साथ-साथ हेडफोन भी खतरनाक

    बता दें कि हाल ही में चिकित्सा विशेषज्ञों ने कहा है कि पिछले आठ महीनों से हेडफोन और ईयरपॉड का इस्तेमाल लोग कई-कई घंटों तक करने लगे हैं, जिससे ये शिकायतें बढ़ी हैं। सरकार संचालित मुंबई के जे जे अस्पताल के ईएनटी विभाग के प्रमुख डॉक्टर श्रीनिवास चव्हाण ने बताया कि ये सभी शिकायतें सीधे तौर पर लंबे समय से तक हेडफोन इस्तेमाल से जड़ी हैं।

    उन्होंने बताया कि इस तरह की शिकायतों के साथ अस्पताल के कान, नाक और गला विभाग (ईएनटी) में रोजाना पांच से 10 लोग आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनमें से ज्यादातर लोग काम करने के लिए आठ घंटे से ज्यादा समय तक हेडफोन का इस्तेमाल करते हैं, जिससे कानों पर काफी जोर पड़ता है और इससे संक्रमण का प्रसार हो सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें