स्मार्ट तकिया हुआ लॉन्च, सिर रखते ही घर के वाई-फाई राउटर को कर देगा बंद

यदि आपको भी सोशल मीडिया, गैजेट और इंटरनेट की लत हो गई और लाख कोशिशों के बावजूद आप इनसे छुटकारा नहीं पा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। अब एक ऐसा स्मार्ट तकिया लॉन्च हुआ है जो आपकी इंटरनेट की लत को छुड़ाने में मदद करेगा। दक्षिण कोरिया के कुछ छात्रों ने एक ऐसा स्मार्ट तकिया तैयार किया है जिस पर सिर रखते ही वह घर के वाई-फाई राउटर को बंद कर देगा, हालांकि मोबाइल नेटवर्क पर इस तकिया का जादू नहीं चलने वाला है। इस तकिये को Pause Pillow नाम दिया गया है।
यह स्मार्ट तकिया सिर रखते ही वाई-फाई राउटर को एक सिग्नल भेजता है जिसके बाद आपको मोबाइल तक राउटर से पहुंचने वाला इंटरनेट सिग्नल ब्लॉक हो जाता है। इंटरनेट कनेक्शन ना मिलने पर आपको मजबूरी में सोना पड़ता है। इस डिवाइस दुबई में हाल ही में हुए छठे ग्लोबल ग्रैड शो में पेश किया गया है। इस स्मार्ट तकिया के लिए छात्रों को 20 करोड़ का फंड दिया जाएगा, ताकि इस तकिया को बड़े पैमाने पर तैयार किया जाए।
बता दें कि इससे पहले साल 2017 में भी एक स्मार्ट तकिया पेश हुआ था जो कि लोगों को रात में गहरी नींद लेने और समय पर जगाने वाला था। इस तकिया की खासियत यह थी कि गहरी नींद में होने पर भी यह आपको जगाकर ही दम लेगा। इस तकिया में प्रकृति की मधुर आवाज और आर्टिफिशियल सूर्य की किरणों दी गई थीं।
इस तकिया का नाम सनराइज स्मार्ट पिलो था। तकिये के दोनों सिरों पर एलईडी लाइट्स दी गई थीं जो सुबह में यूजर की आंखों पर सूर्य की रौशनी की तरह फैल जाती थीं। खास बात यह थी कि किसी भी करवट में सोने पर भी यह लाइट काम करती थी।
- Gionee M12 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, 5100mAh की है बैटरी
- Panasonic की nanoe X टेक्नोलॉजी कोरोना को रोकने में 99.99 फीसदी है कारगर
- WhatsApp में आ रहा है बड़े ही कमाल का फीचर, बीटा वर्जन पर हो रही है टेस्टिंग
- International Men's Day 2020: सोशल मीडिया ने गूगल से पूछा- क्यों नहीं बनाया डूडल, कहां है आपकी समानता?