लॉकडाउन के बीच हैवेल्स ने भी बढ़ाई प्रोडक्ट्स की वारंटी, कस्टमर केयर के लिए जारी किया व्हाट्सएप नंबर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 07 May 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
Havells extends warranty and offering customer support during lockdown on whatsapp
havells fan - फोटो : amar ujala

    कोरोना वायरस के कारण देश में हुए लॉकडाउन के बीच तमाम कंपनियों ने ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अपने प्रोडक्ट की वारंटी बढ़ाई है। इसी कड़ी में हैवल्स इंडिया लिमिटेड ने भी अपने प्रोडक्ट्स की वारंटी को बढ़ाने का फैसला लिया है। कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि जिन प्रोडक्ट्स की वारंटी 22 मार्च से 31 मई 2020 के बीच खत्म हो रही है, उनकी वारंटी 30 जून तक बढ़ाई दी गई है।

    लॉकडाउन के दौरान फील्ड सर्विस इंजीनियर उपभोक्ताओं के घरों तक जाकर आवश्यक सेवाएं नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे में हैवेल्स ने एक व्हाट्सएप नंबर 9711773333 जारी किया है। इस नंबर पर ग्राहक सर्विस रिक्वेस्ट रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं और कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव से चैट कर सकेंगे। इसके अलावा कस्टमर केयर सेवा के लिए यूजर्स हैवेल्स कंज्यूमर कनेक्ट/माय लॉयड एप पर भी जा सकते हैं।

    विज्ञापन

    इसके अलावा उपभोक्ता अपने पिन कोड के साथ आवश्यक सर्विस के बारे में 9212110303 नंबर पर एसएमएस भेजकर भी सर्विस रिक्वेस्ट रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। कंपनी सर्विस रिक्वेस्ट को आसान करने के लिए डू इट योरसेल्फ वीडियो बना रही है जिनमें एसी की सफाई, वाटर प्यूरीफायर टैंक, फिल्टर साफ करने और मिक्सर ग्राइंडर से जुड़ी सामान्य समस्यों को हल करने के बारे में विस्तार से बताया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि इससे पहले वीवी, ओप्पो और रियलमी जैसी स्मार्टफोन कंपनियों ने भी अपने ग्राहकों के फोन की वैधता को बढ़ाई है। वीवो और शाओमी ने तो लॉकडाउन में मोबाइल खरीदने के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी कर दिया है जिस पर ग्राहक किसी प्रोडक्ट्स के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं और प्रोडक्ट खरीद भी सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें