Realme Narazo सीरीज 11 मई को बाजार में लेगी एंट्री, जानें संभावित कीमत

टेक कंपनी रियलमी (Realme) अपनी खास सीरीज Narzo के स्मार्टफोन Narzo 10 और Narzo 10A को 11 मई के दिन भारत में लॉन्च करने वाली है। इस बात की जानकारी कंपनी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से मिली है। इससे पहले Narzo सीरीज को 26 अप्रैल के दिन बाजार में उतारा जाना था, लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते इसके लॉन्चिंग कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी Narzo सीरीज के स्मार्टफोन की कीमत 15 हजार रुपये के आसपास रखेगी। हालांकि, इस सीरीज के डिवाइस की कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।
लीक रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीरीज के Narzo 10 और Narzo 10A स्मार्टफोन में यूजर्स को 6.1 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर और शानदार कैमरे का सपोर्ट मिलेगा। हालांकि, अभी तक दोनों स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स की जानकारी नहीं मिली है।
कंपनी ने इससे पहले रियलमी 6 प्रो और 6 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। फीचर्स की बात करें तो रियलमी 6 प्रो में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा कंपनी ने इसमें भारतीय नेविगेशन सिस्मट नाविक का भी सपोर्ट है। यह फोन लाइटेनिंग ब्लू और ऑरेंज कलर वेरियंट में मिलेगा। कैमरे की बात करें तो इस फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें एक लेंस 64 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। फोन में इन-डिस्प्ले डुअल फ्रंट कैमरा है जिसमें मेन कैमरा 16 मेगापिक्सल का और दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल है।