Jio, Airtel और Vodafone के ये हैं लंबी अवधि वाले प्लांस, डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की है सुविधा

कोरोना संक्रमण के कारण पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है और यह कब खत्म होगा इसका अंदाजा लगाया जाना मुश्किल है। ऐसे में आप भी हर महीने मोबाइल नंबर रिचार्ज करा कर परेशान हो गए हैं, तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम आपको जियो, एयरटेल और वोडाफोन के कुछ खास प्रीपेड प्लान के बारे में बताएंगे, जिनमें आपको एक जीबी से ज्यादा डाटा और 56 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। आइए इन सभी प्लांस पर डालते हैं एक नजर...

Airtel का 399 रुपये वाला प्लान
यूजर्स को इस प्लान में रोजाना 1.5 जीबी डाटा के साथ 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही यूजर्स इस प्लान के जरिए किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को जी5, एयरटेल एक्सट्रीम और विंक म्यूजिक की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में देगी। वहीं, इस पैक की वैधता 56 दिनों की है।

Jio का 444 रुपये वाला प्लान
यूजर्स को इस प्लान में रोजाना 2 जीबी डाटा के साथ 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही कंपनी यूजर्स को कॉलिंग के लिए 2,000 एफयूपी मिनट देगी। इसके अलावा यूजर्स इस प्लान के साथ जियो प्रीमियम एप्स मुफ्त में इस्तेमाल कर सकेंगे। वहीं, इस पैक की समय सीमा 56 दिनों की है।
- Unacademy का डाटाबेस हुआ हैक, डार्क वेब पर बिक रही है 2.2 करोड़ छात्रों की निजी जानकारी
- Google ने बनाया स्पेशल डूडल, घर बैठे लें सकेंगे Hip Hop म्यूजिक का मजा
- Aarogya Setu एप जल्द जियोफोन यूजर्स के लिए होगा लॉन्च, MyGov India के सीईओ ने की पुष्टि
- अति आत्मविश्वास से बच्चे हो रहे हैं साइबर अपराधों के शिकार, माता-पिता के लिए हैं ये चुनौतियां